Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

फरीदाबाद में स्टूडेंट्स लव-जिहाद कर रहे:शिक्षा अधिकारी का आदेश- स्कूल शुरू होने के आधे घंटे में अटेंडेंस लगाओ, सूचना माता-पिता को दो

फरीदाबाद : हरियाणा में लव जिहाद के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर फरीदाबाद जिले में शिक्षा विभाग ने लव जिहाद को लेकर लेटर जारी किया है। विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं पर नजर रखें। उनकी अटेंडेंस स्कूल शुरू होने के आधे घंटे बाद ही दर्ज कर ली जाए।

इतना ही नहीं, शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जाए। उनमें रोजाना बच्चों की उपस्थिति का जानकारी उनके अभिभावकों को दी जाए। शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कुछ छात्र-छात्राएं असामाजिक गतिविधियों और लव जिहाद में शामिल होकर वातावरण दूषित कर रहे हैं।

लेटर में ये बातें लिखीं…

  • पढ़ाई छोड़कर पार्कों में जा रहे छात्र-छात्राएं: फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी ने लेटर में लिखा है कि जिले के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राएं स्कूल टाइम के दौरान पढ़ाई छोड़कर विभिन्न पार्को में असमाजिक गतिविधियों और लव जिहाद में सम्मिलित होकर व्यवस्था और वातावरण को दूषित कर रहे हैं।
  • अभिभावकों का वॉट्सऐप ग्रुप बनाए जाएं: शिक्षा अधिकारी ने लिखा- कार्यालय को इस मामले में शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए जाते हैं कि सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं का उनके माता-पिता के मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप पर ग्रुप बनाया जाए।
  • आधे घंटे के अंदर छात्र-छात्राओं की अटेंडेंस लगाएं: लेटर में लिखा है- स्कूल की पारी आरम्भ होने के आधे घंटे के अंदर कक्षा में आए हुए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कर गैरमौजूद रहने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट उस कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के मोबाइल नंबर वाले वॉट्सऐप ग्रुप में सूचित किया जाए।
  • शिकायत मिलने पर स्कूल पर कार्यवाही होगी: शिक्षा अधिकारी के लेटर में यह भी लिखा है कि यदि भविष्य में किसी विद्यालय की इस प्रकार की कोई शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय को प्राप्त होती है तो उस विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

लेटर की कॉपी…

महिला आयोग ने जिम में लेडी ट्रेनर अनिवार्य करने की सिफारिश की

महिलाओं के खिलाफ अपराध को कम करने की दिशा में हरियाणा महिला आयोग ने भी हाल में एक चिट्‌ठी लिखकर खेल ‌विभाग से अनुरोध किया है कि प्रदेश के सभी जिमों में महिलाओं के लेडी ट्रेनर रखना अनिवार्य किया जाए। आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि इससे जिम में महिलाएं सहज होंगी। उनकी सुरक्षा और सेहत को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा था कि जिम में महिलाएं पुरुष ट्रेनर के साथ असहज होती हैं। साथ ही अनुचित व्यवहार के मामले भी बढ़ते हैं। इसे लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने फरीदाबाद की ही कुछ जिमों का निरीक्षण कर वहां महिलाओं से बात भी की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *