Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

नेपाल हिंसा में फंसी हरियाणा की लड़कियां:उपासना बोलीं- होटल जला डाला; डंडे लेकर पीछे दौड़े लोग, फुटबॉल इवेंट में गई थीं

पंचकूला : नेपाल में तख्तापलट के दौरान हो रहे दंगों में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ फंस गई हैं। उपासना गिल फुटबॉल इवेंट होस्ट करने के लिए वहां गई थीं। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी शामिल हैं। मदद की गुहार लगाते हुए उपासना गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोखरा समेत नेपाल में कई हरियाणवी नागरिक भी फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जाना जरूरी है।

पोखरा में फंसी उपासना गिल ने वीडियो में बताया कि मैं यहां एक वालीबॉल लीग होस्ट करने के लिए आई थी। मैं जिस होटल में रुकी हुई थी, उसे पूरी तरह से जला दिया गया। घटना के वक्त मैं स्पा में थी। लोग मेरे पीछे डंडे लेकर दौड़ रहे थे। मैं किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली हूं। आप सबसे रिक्वेस्ट है कि यहां पर जो हेल्प कर सकता है, प्लीज करें।

टूरिस्ट को भी नहीं छोड़ रहे

उपासना ने बताया कि यहां पर बुरे हालात हैं। जगह-जगह पर आग लगी हुई है। लोग टूरिस्ट को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उनको कोई फर्क नहीं पड़ता कि यहां पर कोई टूरिस्ट है। यहां पर कोई काम करने आया है। वो बिना कुछ सोचे-समझे हर जगह आग लगा रहे हैं। यहां पर बहुत ज्यादा बुरी हालत हो गई है। हमें नहीं पता हम कितनी देर तक रहेंगे दूसरे होटल में। मैं ये रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज ये मैसेज इंडियन एंबेसी तक पहुंचाया जाए।

वो पत्र जो महिला आयोग गृहमंत्री को लिखा है।

वो पत्र जो महिला आयोग गृहमंत्री को लिखा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *