Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पानीपत में नशे में पत्नी से कार में दुष्कर्म:वैवाहिक विवाद का कोर्ट में चल रहा केस; पति ने मिलने बुलाया था

सोनीपत : पानीपत के थाना चांदनी बाग क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना तब की है, जबकि दोनों के बीच वैवाहिक विवाद कोर्ट में चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती गाड़ी में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना से जुड़े सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने थाना चांदनीबाग में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी पानीपत निवासी युवक के साथ 1 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने उसकी जमा पूंजी करीब 10 से 15 लाख रुपए हड़प लिए। उसका दो बार जबरन गर्भपात करवाया गया और सास-ससुर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

महिला का कहना है कि उसका पति वारदात के बाद उसको धक्का देकर मौके से भाग गया। AI जनरेट प्रतीकात्मक फोटो।

महिला का कहना है कि उसका पति वारदात के बाद उसको धक्का देकर मौके से भाग गया। AI जनरेट प्रतीकात्मक फोटो।

कोर्ट में दी विवाह को चुनौती

महिला ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके पति ने फैमिली कोर्ट, पानीपत में राजेंद्र पाल सिंह की कोर्ट में शादी को अवैध घोषित करने का मुकदमा दायर किया था। तब से वह अपने पति से अलग रह रही है।

पुल के नीचे खड़ी कार में जबरदस्ती

महिला के अनुसार, 14 दिसंबर को उसका पति उससे मिलने आया। वह गोहाना रोड, जीटी रोड पर बने पुल के नीचे अपनी गाड़ी में बैठी थी, तभी उसका पति वहां पहुंचा और गाड़ी में आकर बैठ गया। महिला ने आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में था और आते ही उसने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। आरोप है कि उसके पति ने गाड़ी में ही उसके साथ रेप किया। गया।

सबूत सौंपे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इसके बाद उसके पति ने गुलाबी रंग के तौलिये से साफ सफाई की और गाड़ी से उतरकर उसे धक्का देकर फरार हो। महिला ने साथ में गुलाबी रंग का तौलिया और कोर्ट में चल रहे मुकदमे की प्रति पुलिस को सौंपी है। शिकायत मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने धारा 67 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस क्षरा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *