Breaking
Wed. Jan 21st, 2026

जिस फेमस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री बैन, वहां बीजेपी विधायक के बेटे ने पत्नी को पहनाई वर माला, वीडियो वायरल

  • इंदौर में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश शुक्ला की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है

इंदौरः बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। आलीशान शादी के बाद विधायक के बेटे अंजनेश और बहू सिमर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के प्रतिबंधित गर्भ गृह में पहुंच गए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। कोरोना काल से ही गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद विधायक के बेटे अंजनेश मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गए और अपनी पत्नी को वहां पर वरमाला पहनाई। इससे पहले गोलू शुक्ला और उनके छोटे बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में जबरन प्रवेश का आरोप लगा था।

जानकारी के अनुसार, विधायक के बेटे अंजनेश और बहु सिमर की 11 दिसंबर को शादी हुई है। शादी के बाद दोनों कपल इंदौर के प्रसिद्धि मंदिर गणेश मंदिर पहुंचे और ऐसी जगह जाकर एक-दूसरे को फिर से वरमाला पहनाई जहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। 

शादी में आतिशबाजी पर 70 लाख रुपये खर्च किए गए

इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह शादी इतनी खर्चीली थी कि सिर्फ आतिशबाजी पर ही 70 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी की जगह को एक खास धार्मिक थीम पर डिज़ाइन किया गया था, जिसमें पूरे परिसर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां थीं। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *