Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

हिमाचल में बस पर चट्‌टानें गिरीं, 15 लोगों की मौत:कई लोग मलबे में दबे, 25-30 यात्री सवार थे, बच्चे समेत 4 को बचाया

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 15 से 20 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। SDRF, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

दरअसल, बिलासपुर के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। हादसा बरठीं के पास भलू में रात 6: 25 बजे हुआ। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी।

भलू के पास पूरा पहाड़ बस पर गिर गया। बस का केवल छत नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर इकट्‌ठा हुए लोग।

हादसे के बाद मौके पर इकट्‌ठा हुए लोग।

घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है।

घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के साथ ग्रामीण मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।

पुलिस के साथ ग्रामीण मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।

मलबे में दबी लड़की बचाई

डिप्टी CM मुकेश बोले- ये घटना पीड़ादायक

हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुकेश ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है। राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

बस पर गिरा मलबा, देखें PHOTOS…

मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *