Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

भोपाल में दुआ-ए-खास के साथ इज्तिमा का समापन:10 लाख से ज्यादा जायरीन शामिल हुए, अब वापस लौट रहे; शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम

भोपाल : भोपाल में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार को दुआ-ए-खास के साथ हुआ। इस मौके पर मौलाना साद साहब ने भावुक माहौल में खास दुआ करवाई। उन्होंने दुआ में गुनाहों की माफी की गुजारिश की और कहा कि इंसानियत पर रहम बरसाया जाए। उन्होंने इंसान और इंसानियत को तवज्जो देने, एक-दूसरे से मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहने की ताकीद की।

लाखों की संख्या में जायरीन अब लौट रहे है।

लाखों की संख्या में जायरीन अब लौट रहे है।

मौलाना साद ने दुआ में मुसलमानों को हक पर कायम रहने की तौफीक देने की अरज की। उम्मत के दिलों में रहमत और नरमी पैदा होने के लिए भी दुआ की। उन्होंने कहा कि हमें हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर चलने वाला बना, हमारे सब्र को मंजूर फरमा।

उन्होंने दीनी मदरसों की हिफाजत, बीमारों की शिफा और उन लोगों के लिए भी दुआ की जिन पर नाहक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मौलाना ने कहा कि अल्लाह सबकी मुश्किलें आसान करे और रहमतें नाजिल फरमाए।

इज्तिमा प्रबंधन के अनुसार इज्तिमा में इस बार 10 से 12 लाख जायरीन शामिल हुए। अब लाखों की भीड़ वापसी के लिए लौट रही है।

शहर की सड़कों पर भी लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है।

शहर की सड़कों पर भी लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है।

शहर में इज्तिमा कमेटी ने फ्री मेडिकल कैम्प लगाए है।

शहर में इज्तिमा कमेटी ने फ्री मेडिकल कैम्प लगाए है।

कमेटी ने भोपाल स्टेशन पर 50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खान-पान का इंतजाम किया है।

कमेटी ने भोपाल स्टेशन पर 50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खान-पान का इंतजाम किया है।

ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

इतनी बड़ी भीड़ के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात दोनों स्तरों पर खास रणनीति बनाई है। इज्तिमा स्थल की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस, होमगार्ड और ट्रैफिक स्टाफ तैनात है।

भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन, अतिरिक्त पार्किंग और पैदल मार्गों को सुव्यवस्थित किया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त टिकट काउंटर, ATVM मशीनें और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

30 हजार लोग व्यवस्थाओं में लगे रहे

इस बार भी इज्तिमा स्थल की व्यवस्था 30 हजार प्रशिक्षित और अनुभवी लोगों के हाथों में थी। इनमें 25 हजार वॉलंटियर्स इज्तिमा कमेटी के रहे, जबकि 5 हजार अमला नगर निगम, प्रशासन और पुलिस बल से जुड़ा है।

ये टीमें सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक और पंडाल व्यवस्था को संभाल रही थी। वहीं दमकल टीम चौबीसों घंटे इज्तिमा स्थल पर थे। फायर फाइटर वाहनों को अलग-अलग बिंदुओं पर भी तैनात किया गया। रेलवे स्टेशन पर करीब 500 वॉलंटियर प्रति शिफ्ट अभी भी तैनात है।

पिछले साल भी बड़ी संख्या में लोग इज्तिमा में शामिल होने पहुंचे थे ।

पिछले साल भी बड़ी संख्या में लोग इज्तिमा में शामिल होने पहुंचे थे ।

मैदान में मेडिकल और इमरजेंसी सर्विस तैनात

इज्तिमा प्रबंधन ने दुआ-ए-खास के मद्देनजर रात से ही विशेष इंतजाम किए थे। सभी एंट्री-पॉइंट्स पर मेडिकल हेल्प, स्वयंसेवक और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए।

भीड़ को नियंत्रित करने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त कंट्रोल रूम भी सक्रिय है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *