Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

IPS सर्विस मीट का दूसरा दिन:स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटी में शामिल हुए अफसर, CPR की ट्रेनिंग भी ली

भोपाल : भोपाल में IPS सर्विस मीट का दूसरा दिन शनिवार को इंटरटेनमेंट गेम्स और मनोरंजन कार्यक्रमों के नाम रहा। प्रदेशभर से आए IPS अधिकारियों और उनके परिवारों में इस मीट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

सुबह सभी अधिकारियों एवं उनके परिजनों के लिए संभाला रिजॉर्ट में खेलकूद और अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों को ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो टीम में विभाजित किया गया। स्पर्धाओं में रस्साकशी, हुला हूप, फन अंताक्षरी और बैलून गेम शामिल रहे, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों के लिए भी अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। इसके बाद सभी अधिकारियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण भी दिया गया।

सर्विस मीट के दूसरे दिन रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सर्विस मीट के दूसरे दिन रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अलग-अलग टीम बनाकर दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं हैं।

अलग-अलग टीम बनाकर दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं हैं।

बैलून गेम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैलून गेम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतिभागियों को ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो टीम में विभाजित किया गया।

प्रतिभागियों को ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो टीम में विभाजित किया गया।

पहले दिन डीजीपी ने गाया मैं निकला गड्‌डी लेके…

सर्विस मीट के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों का अलग ही रंग देखने को मिला। डीजीपी कैलाश मकवाना ने फिल्म गदर का मशहूर गीत “मैं निकला गड्डी लेके, रस्ते में यूं… सड़क पे एक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़ आया…” गाकर पुलिस अधिकारियों में जोश भर दिया।

वहीं] डीजीपी कैलाश मकवाना और पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना ने अपने परिवार के साथ फिल्म जय हो का गीत गाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस दौरान पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *