Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

MP के सांसदों को राष्ट्रपति ने नाश्ते पर बुलाया:फोटो सेशन के दौरान वीडी के बगल में बैठे दिग्विजय सिंह

भोपाल : संसद सत्र के दौरान आज रंगपंचमी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश सहित सात राज्यों के सांसदों को नाश्ते पर आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के सांसदों से हालचाल पूछा और सभी सांसदों से परिचय प्राप्त किया।

फोटो सेशन के दौरान वीडी के बगल में दिखे दिग्विजय

फोटो सेशन के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बाएं तरफ केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, दुर्गादास उईके, एल मुरुगन, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, वंशीलाल गुर्जर, भिंड सांसद संध्या राय बैठे थे। दाएं तरफ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, इंदौर सांसद अनिल फिरोजिया, रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा, राज्यसभा सांसद डॉ. उमेशनाथ महाराज, कविता पाटीदार बैठे दिखे। इस फोटो सेशन की तस्वीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बगल-बगल में बैठे नजर आए।

फोटो सेशन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बगल-बगल में बैठे नजर आए।

फोटो सेशन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बगल-बगल में बैठे नजर आए।

एमपी से ये लोकसभा सांसद पहुंचे राष्ट्रपति भवन

अनिल फिरोजिया(उज्जैन), शिवमंगल सिंह तोमर(मुरैना), राहुल सिंह लोधी(दमोह), आशीष दुबे (जबलपुर), बंटी साहू (छिंदवाड़ा), भारती पारधी (बालाघाट), भारत सिंह कुशवाह (ग्वालियर), हिमाद्री सिंह (शहडोल), लता वानखेडे़ (सागर)​​​​​, गणेश सिंह (सतना), दर्शन सिंह चौधरी (होशंगाबाद), गजेन्द्र पटेल (खरगोन), आलोक शर्मा (भोपाल), सुधीर गुप्ता (मंदसौर), महेन्द्र सिंह सोलंकी (देवास), डॉ. राजेश मिश्रा (सीधी) शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटों का रिशेप्शन होने के चलते राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में शामिल नहीं हुए।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ खरगोन सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद वंशीलाल गुर्जर।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ खरगोन सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद वंशीलाल गुर्जर।

राज्यसभा सांसद भी पहुंचे

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में एमपी से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विवेक तन्खा शामिल हुए। बीजेपी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, माया नरोलिया और सुमेर सिंह सोलंकी भी शामिल हुए।

इन राज्यों के सांसद भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट के लिए मप्र के अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, चंड़ीगढ़, लद्दाख, गुजरात के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी पहुंचे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *