गुना/विदिशा : विदिशा में दंपती ने जहर खा लिया। पति की मौत हो गई। पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका आरोप है कि ससुर आए दिन दहेज के लिए मारपीट करते थे। पति के घुटनों में पानी भरने की बीमारी थी, इलाज के लिए पैसे भी नहीं देते थे। इसलिए दोनों ने जहर खा लिया।

घटना उनारसी कलां थाना क्षेत्र के चांदबर गांव की है। 11 महीने पहले विदिशा के राजकुमार अहिरवार की शादी अशोकनगर के बडका गांव की उमा बाई से हुई थी। उमा ने बताया, गुरुवार शाम को ससुर ने पति से हिसाब मांगा और पैसों को लेकर विवाद किया। उन्होंने जहर खाकर मर जाने की बात कही। चप्पल से मारने की कोशिश भी की।

इसके बाद रात करीब 8:30 बजे पति ने जहर खा लिया। इसके बाद पत्नी से कहा कि तेरा मेरे सिवा कौन है, तू भी जहर खा ले। दोनों को बेहोशी की हालत में गुना अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला से मामले को लेकर जानकारी ली।

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला से मामले को लेकर जानकारी ली।

बेटे के जहर खाने के बाद बोले- नाटक कर रहा है

उमा ने बताया कि जहर खाने के बाद भी ससुर पति को कहने लगे कि नाटक कर रहा है। इलाज के लिए भी साथ नहीं आए। सास, ननद और जेठ दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निजी अस्पताल में चल रहा था पति का इलाज

राजकुमार अहिरवार का परिवार खेती करता है। परिवार में पत्नी, माता-पिता, जेठ-जेठानी और एक ननद हैं। राजकुमार के घुटनों का इलाज कोटा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हर तीन महीने में पानी निकलवाना पड़ता था। बीमारी के कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता था। इसलिए कोई काम भी नहीं कर पाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *