Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

इंदौर में जहरीला पानी- घंटा बजाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:मंदसौर में डिप्टी सीएम देवड़ा और भोपाल सांसद के बंगले के बाहर धरना; दूषित पानी से अबतक 16 मौतें

इंदौर : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के मामले को लेकर कांग्रेस आज इंदौर-भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसद आलोक शर्मा के बंगले के बाहर घंटा बजाते हुए पहुंचे। यहां वे रघुपति राघव राजाराम गाते हुए बैठे हैं।

मंदसौर में भी कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड लांघकर बंगले के गेट तक पहुंच गए।

बता दें, दूषित पानी से मौतों का का आंकड़ा शनिवार को 16 पर पहुंच गया। 150 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। अलग-अलग हॉस्पिटल के ICU में भर्ती लोगों को एक जगह ​​​​​शिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे के बाद ऐसे 12 मरीज बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में लाए गए।

इधर, भागीरथपुरा इलाके में फिलहाल बोरिंग में भी लीकेज की जांच की जा रही है। लगातार काम जारी है। स्थानीय रहवासी ललित ने बताया कि अभी पीने के पानी की सप्लाई टैंकर के जरिए ही की जा रही है। वहीं, साफ पानी की मांग को देखते हुए अब गलियों में बिसलेरी से भरी गाड़ियां भी घूमने लगी हैं।

भागीरथपुरा में पाइप लाइन मरम्मत काम चल रहा है।

भागीरथपुरा में पाइप लाइन मरम्मत काम चल रहा है।

कांग्रेस का प्रदर्शन …

सतना में सांसद के घर का घेराव

सतना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद गणेश सिंह के घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने घंटा बजाया। इंदौर में दूषित पानी की वजह से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा। प्रदर्शन को देखते हुए संसद के घर तरफ जाने वाले दोनों तरफ के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिस कारण कांग्रेस नेता सांसद के घर से कुछ दूरी पर रोक लिए गए थे।

मुरैना के अंबाह में लगे मुर्दाबाद के नारे

मुरैना जिले के अम्बाह कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। वे हाथों में घंटियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

खरगोन में घंटा मंत्री लिखे पोस्टर भी जलाए

33 मिनट पहले

खरगोन में कांग्रेस ने मृतकों के परिजन को 1 करोड़ देने की मांग की

खरगोन में कांग्रेस ने श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा पर घंटा बजाकर प्रदर्शन किया। मंत्री विजयवर्गीय के इस्तीफे और मृतक के परिजन को एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *