Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

पोर्न स्टार बनने की सनक…पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल:13 मिनट की रिकॉर्डिंग कर रिश्तेदारों को भेजा

रीवा : पोर्न स्टार बनने की सनक में रीवा के एक युवक ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार है। उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है।

मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था। वह पोर्न वीडियो के किरदारों को अपना आइडल मानता था और खुद को “स्टार” बनाने की चाहत में पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया।

जब पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर इसका विरोध किया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह जानबूझकर किया है और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका मकसद था कि लोग वीडियो देखकर उसे पहचानें और वह “पॉपुलर” हो जाए।

पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की।

पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की।

पीड़िता बोली- “मेरी जिंदगी तबाह कर दी, वह इंसान नहीं दरिंदा है”

वीडियो वायरल होने से आहत पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया, जिससे वह सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही है। उसने कहा,“उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब हर जगह से फोन आ रहे हैं। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह इंसान नहीं, दरिंदा है।”

समान थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

समान थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उठाया घिनौना कदम: भाई

पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि शादी 10 मई को हुई थी। शुरुआत से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था। शादी से पहले भी 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए गए थे। शेष रकम के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। भाई के अनुसार,“मनचाही रकम न मिलने की नाराजगी में उसने यह घिनौना कदम उठाया। वह लगातार बहन को परेशान करता रहा। हमें भी धमकियां देता रहा।”

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।

शुरुआत में समान थाना पुलिस ने मामले में जीरो पर कायमी की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर होते ही FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई भाग गया है। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही वहां दबिश देने वाली है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *