Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एयरफोर्स का मिराज-2000 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

शिवपुरी : भारतीय वायुसेना से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के शिवपुरी में क्रैश हो गया है। इस हादसे में लड़ाकू विमान के दोनों पायलटों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद लड़ाकू विमान का बुरी तरह से जलते हुए वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये हादसा। 

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को ग्वालियर लेकर रवाना हो गई।प्लेन कहां उड़ा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। न ही हादसे की वजह पता चली है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को 2 बजकर 20 मिनट के करीब क्रैश हुआ है। विमान शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ है।  रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

हादसे की तस्वीरें देखिए-

बहरेटा सानी गांव के पास एक एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश।

बहरेटा सानी गांव के पास एक एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश।

खेत में गिरते ही विमान में आग लग गई।

खेत में गिरते ही विमान में आग लग गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *