Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

हरियाणा CM पंजाब के मुख्यमंत्री से मिले:20 मिनट मुलाकात, बाढ़ के हालात जानें, मदद का भरोसा दिलाया

पंजाब : हरियाणा के CM नायब सैनी ने सोमवार को मोहाली पहुंचकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। सीएम भगवंत मान पिछले 4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम सैनी करीब 20 मिनट वहां रुके। जिस दौरान उन्होंने सीएम भगवंत मान का हालचाल जाना। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।

सीएम मान की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि अब उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल के मुताबिक मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था।

इस बारे में पंजाब सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि सीएम भगवंत मान और सीएम नायब सैनी के बीच 20 मिनट महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब में बाढ़ के हालातों की भी जानकारी ली। उन्होंने सीएम मान को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ की स्थिति से उबरने और सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मोहाली के निजी अस्पताल में सीएम भगवंत मान का हालचाल पूछने पहुंचे सीएम नायब सैनी।

मोहाली के निजी अस्पताल में सीएम भगवंत मान का हालचाल पूछने पहुंचे सीएम नायब सैनी।

3 सितंबर को बिगड़ी थी तबीयत

2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया।

5 सितंबर शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा।

भगवंत मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी।

भगवंत मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी।

सिसोदिया बोले- सीएम का इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस हुआ शनिवार को सीएम से मुलाकात के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भगवंत मान का इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस हुआ था। 2-3 दिन तो घर पर इलाज चलता रहा। हम सब लोग उनको देख रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। शाम को अचानक पल्स रेट 44 तक आ गया था। जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 2 दिन पहले सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे थे।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 2 दिन पहले सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे थे।

पिछले साल भी सितंबर माह में तबीयत खराब हुई थी

CM भगवंत मान की तबीयत पिछले साल भी बिगड़ी थी। 26 सितंबर 2024 को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेकअप में पता चला कि उनके फेफड़ों की धमनी में सूजन थी, जिससे दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर अस्थिर हो रहा था।

बाद में सामने आया कि मान को लैप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रमण है। यह एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो बरसात और गंदे पानी के संपर्क से फैलता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। लगातार देखरेख और दवाओं के असर से उनकी तबीयत में सुधार आया। तीन दिन बाद 29 सितंबर 2024 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *