Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

अजमेर का भाजपा नेता ही निकला पत्नी का हत्यारा:लहूलुहान शव गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा

  • बार-बार बदलते बयानों से पुलिस को शक हुआ

किशनगढ़ (अजमेर) : लूट और मारपीट की कहानी बनाकर पुलिस को बरगलाने वाला भाजपा नेता ही पत्नी का हत्यारा निकला। पुलिस का दावा है कि भाजपा नेता ने पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसे गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। काफी देर तक पुलिस को गुमराह करता रहा। बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस को शक हुआ। उसे डिटेन करके सख्ती की गई तो सारे राज उगल दिए। यह पूरा मामला किशनगढ़ (अजमेर) का है।

एएसपी दीपक कुमार ने बताया- किशनगढ़ के उदयपुर कलां का रहने वाला रोहित सैनी (35) अपनी पत्नी संजू सैनी (32) के साथ रक्षाबंधन पर रलावता गांव (ससुराल) गया था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे ससुराल से लौटते समय किशनगढ़ के हाथी खान से सिलोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर संजू की हत्या कर दी। चाकू से उसका गला रेता गया था। शुरुआती कहानी में रोहित ने खुद को मारपीट में घायल बताया था। रोहित भाजपा मंडल महामंत्री है।

रोहित सैनी अपनी लहूलुहान पत्नी संजू सैनी को राहगीरों की मदद से गोद में उठाकर हॉस्पिटल पहुंचा और लूट व मारपीट कर हत्या की कहानी सुनाता रहा।

रोहित सैनी अपनी लहूलुहान पत्नी संजू सैनी को राहगीरों की मदद से गोद में उठाकर हॉस्पिटल पहुंचा और लूट व मारपीट कर हत्या की कहानी सुनाता रहा।

बार-बार बदलते बयानों से पुलिस को हुआ शक

एएसपी दीपक कुमार ने बताया- राहगीरों की मदद से लहूलुहान पत्नी को रोहित बाइक से किशनगढ़ राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल रोहित सैनी से पूछताछ की। उसके बार-बार बदलते बयानों से शक गहरा गया।

रविवार देर रात हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रोहित को कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें वह टूट गया। पुलिस का दावा है कि हत्या में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। पूछताछ में पुलिस को अन्य आरोपियों की संलिप्तता के भी पुख्ता सुराग मिले हैं।

आज शाम तक खुलासा करेगी पुलिस

एडिशनल एसपी दीपक कुमार के साथ गांधीनगर एसएचओ संजय शर्मा और शहर एसएचओ भीखाराम काला कड़ी से कड़ी जोड़ रहे हैं। एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार पर तंज कसा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रविवार रात X पर पोस्ट लिखकर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा- ये है प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत। चाहे खास हो या आम, कोई भी सुरक्षित नहीं है। जंगलराज’ के नारे के साथ लोगों को भड़का कर वोट मांगने वाली भाजपा अब लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर चुप्पी साधे हुए है।

इतना संगीन मर्डर हो जाना इस बात का सबूत है कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। इस प्रदेश में अब कोई भी, कहीं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, जो स्वयं गृह मंत्री भी हैं, आखिर कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे? जनता बेहद दुखी, परेशान और असुरक्षित है।

हत्या के बाद मौके पर पड़ा चाकू और खून से सना तौलिया।

हत्या के बाद मौके पर पड़ा चाकू और खून से सना तौलिया।

भाजपा नेता ने पुलिस को यह कहानी बताई थी

पुलिस के अनुसार, हॉस्पिटल में पूछताछ के दौरान भाजपा नेता रोहित ने बताया था- पत्नी संजू 5 अगस्त को 4 साल की बेटी हीनल को घर पर ही छोड़कर, 24 किलोमीटर दूर अकेले रालावता गांव (किशनगढ़) अपने पीहर गई थी। रक्षाबंधन पर वह (रोहित) स्कूटी लेकर उसे (संजू) लेने गया था।

वहां से लौटते समय सिलोरा में अपनी बुआ के घर जाकर भाई को राखी बांधनी थी। रास्ते में सिलोरा से लगभग 3 किलोमीटर पहले उनकी स्कूटी को कुछ बदमाशों ने रोक लिया। पीछे से भी एक बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद संजू को चाकू दिखाकर ज्वेलरी छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की।

ज्वेलरी लूटने के बाद उन्होंने संजू के गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

2018 में हुई थी शादी

रोहित और संजू की शादी 2018 में हुई थी। उनकी 4 साल की एक बेटी हीनल है। रोहित सोलर पैनल लगाने का काम करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *