Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

भाजपा नेता ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या की:प्रेमी पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाती थी टीचर, दो साल से रिलेशन में थी

अजमेर : अजमेर के किशनगढ़ में भाजपा नेता रोहित सैनी ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी संजू सैनी की हत्या की थी। प्रेमिका भी मर्डर की प्लानिंग में शामिल थी। प्रेमिका तलाकशुदा है और प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसके एक चार साल की बेटी भी है।

एडिशनल एसपी (ग्रामीण) दीपक कुमार ने बताया- शिवाजी नगर किशनगढ़ निवासी रितु सैनी (25) पुत्री शिव प्रसाद को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि रितु सैनी रोहित को उकसा रही थी कि जब तक अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेगा तब साथ नहीं रहूंगी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए परेशान कर रही थी।

दो साल से रिलेशन में थे रोहित और रितू दो साल से रिलेशन में थे। घरवालों को पता भी चल गया था। बात करने के लिए रोका था, लेकिन चोरी छिपे मिल रहे थे। हालांकि हत्या के समय रितु सैनी मौके पर नहीं थी, लेकिन प्लानिंग करने में शामिल थी।

ससुराल से लौटते समय महिला का गला कटा

10 अगस्त को रोहित सैनी (35), पत्नी संजू सैनी (32) के साथ रक्षाबंधन (10 अगस्त) पर रलावता गांव (ससुराल) गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों सिलोरा गांव की ओर संजू के रिश्ते में लगने वाले भाई के यहां राखी बांधने जा रहे थे। गांव पहुंचने से तीन किलोमीटर उनकी बाइक के बदमाशों ने रोक लिया। फिर पीछे से भी एक बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

इसके बाद संजू को चाकू दिखाकर ज्वेलरी छीनने की कोशिश की।आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट भी की। ज्वेलरी लूटने के बाद उन्होंने संजू के गले पर चाकू से वार कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को कैसे हुआ पति पर शक

पुलिस को रोहित सैनी ने बताया था कि दो युवक आए। पत्नी और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने जब पति का मेडिकल कराया तो शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। इस पर पुलिस को पति पर शक हुआ। पुलिस का मानना था कि जब मारपीट हुई तो चोट के निशान भी होने चाहिए थे।

मंगलसूत्र से पुलिस की जांच बदली

रोहित ने पुलिस को बताया था- दोनों आरोपी लूट के इरादे से आए थे। मारपीट कर पत्नी के कानों से दो झुमके तोड़े और नकदी ले गए। पुलिस को शक तब हुआ, जब महिला के गले में मंगलसूत्र देखा। पुलिस का मानना था कि अगर आरोपी लूट के इरादे से वारदात अंजाम देते तो मंगलसूत्र भी लेकर जाते। बदमाश गले में सोने का मंगलसूत्र क्यों छोड़कर गए।

बार-बार बयान बदलने से पति पर शक गहराया

पति बार-बार बयान बदलता रहा तो पुलिस का शक गहरा गया। उसे डिटेन करके सख्ती की गई तो सारे राज उगल दिए। युवक ने बताया- किशनगढ़ के हाथी खान से सिलोरा की ओर जाने वाले रास्ते पर साथी रवि और एक नाबालिग पहले से ही मौजूद थे।

जैसे ही तय की हुई जगह पर पहुंचा, रवि और नाबालिग के साथ मिलकर संजू की हत्या कर दी थी। गहने, मोबाइल, घड़ी, पर्स, बाइक लेकर रवि और नाबालिग फरार हो गए थे। रोहित ने घटना को लूट बताने के लिए झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने रोहित और रवि को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं नाबालिग को डिटेन किया।

2018 में हुई थी शादी

रोहित और संजू की शादी 2018 में हुई थी। उनकी 4 साल की एक बेटी हीनल है। रोहित सोलर पैनल लगाने का काम करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *