Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

अलवर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटे वनकर्मी, 3 घायल:सरिस्का में अतिक्रमण रुकवाने पहुंची थी टीम

अलवर : अलवर के सरिस्का के तालवृक्ष रेंज में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देवरा नाका के गुडा गांव में वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए। वनकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

DFO अभिमन्यु साहरण ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे टीम गुडा गांव में पहुंची थी, जहां जंगल की जमीन पर ग्रामीण अवैध रूप से मंदिर का निर्माण कर रहे थे। समझाइश के दौरान ही महिला-पुरुषों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। हमले में वनकर्मी रामवीर गुर्जर के सिर में गंभीर चोट आई, जिनके 6 टांके लगे हैं। होमगार्ड अशोक शर्मा के हाथ में और ड्राइवर दिलखुश योगी के कंधे पर चोट आई है।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर किया पथराव। अतिक्रमण हटाने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर किया पथराव। अतिक्रमण हटाने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

मंदिर निर्माण रोकने पहुंची टीम पर हमले में महिलाएं भी शामिल रहीं। पथराव में कई वनकर्मी घायल हुए।

मंदिर निर्माण रोकने पहुंची टीम पर हमले में महिलाएं भी शामिल रहीं। पथराव में कई वनकर्मी घायल हुए।

जान बचाने के लिए भागते वन विभाग के कर्मचारी। तीन वनकर्मी हुए घायल, एक के सिर में लगे 6 टांके।

जान बचाने के लिए भागते वन विभाग के कर्मचारी। तीन वनकर्मी हुए घायल, एक के सिर में लगे 6 टांके।

जंगल की जमीन पर मंदिर बनाने पर अड़े थे ग्रामीण

DFO अभिमन्यु साहरण ने बताया- यह मामला कई दिनों से चल रहा था। ग्रामीण जंगल की जमीन पर मंदिर बनाने पर अड़े थे। वन विभाग की बार-बार की समझाइश के बावजूद गुरुवार को लेंटर डालने का काम शुरू कर दिया गया।

मामला अब बानसूर थाने पहुंच गया है, जहां DFO भी मौजूद हैं। घटना के समय एसीएफ अकबरपुर अंकुश, क्षेत्रीय वन अधिकारी तालवृक्ष त्रिलोक प्रजापत, चेतन कुमार IFS सहित बड़ी संख्या में वन विभाग का जाब्ता मौजूद था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *