Breaking
Mon. Mar 16th, 2026

सरकारी स्कूल में स्टूडेंट पर गिरा पंखा, दो घायल; परिजन बोले- टीचर्स की लापरवाही से हुआ हादसा

बाड़मेर : बाड़मेर के सरकारी स्कूल की क्लास में अचानक पंखा गिर गया। हादसे में दो स्टूडेंट घायल हो गए। प्रार्थना सभा के बाद बच्चे क्लास में पहुंचे। इसी दौरान हुक सहित पंखा दोनों बच्चों के सिर पर गिर गया।

घटना के बाद क्लास में अफरा तरफरी मच गई। स्कूल स्टाफ व आस-पास के लोग दोनों बच्चों को बाड़मेर के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसा सोमवार सुबह 10 बजे सांसियों का तला उच्च प्राथमिक स्कूल का है। हादसे में पहली क्लास के स्टूडेंट मनीष (5) पुत्र अर्जुनराम और दूसरी क्लास में पढ़ने वाले मनीष (6) पुत्र जबाराराम घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान एक स्टूडेंट अपनी मां को देखकर रोने लगा। इस पर मां उसे गोद में लेकर दुलारने लगी।

घायल बच्चे को गोद में लेकर दुलारती मां।

घायल बच्चे को गोद में लेकर दुलारती मां।

प्रार्थना सभा के बाद दोनों बच्चे क्लास में पहुंचे थे

टीचर मुकेशन ने बताया कि दोनों बच्चों का नाम मनीष है। बच्चे प्रार्थना सभा के बाद क्लास में जा रहे थे। घायल छात्रों में एक फर्स्ट और दूसरा सेकंड क्लास का है। ये दोनों स्टूडेंट क्लास में पहले पहुंच गए और अपनी जगह पर बैठे थे। बाकी बच्चे पीछे आ रहे थे।

इसी दौरान लोहे के पैनल पर लगा पंखे का हुक टूट गया और इन बच्चों आ गिरा। ये देख दूसरे बच्चे घबरा गए और स्टाफ को बुलाया। स्कूल टीचर दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

बच्चे की मां बोलीं-टीचर की लापरवाही, पड़ोसी बाइक पर लेकर आया

सूचना पर घायल मनीष के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। मनीष की मां ने बताया कि मैंने सुबह 9 बजे अपने बच्चे को तैयार कर स्कूल भेजा था। स्कूल हमारे घर के पास ही है। स्कूल के टीचर ने बताया कि मनीष को चोट लग गई है तो मैं दौड़ते हुए वहां पहुंची।

हमारे पड़ोस में रहने वाला सुनील सिंह बाइक पर बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। स्कूल का स्टाफ भी साथ में ही था। मां ने बताया कि इस पूरे मामले में स्कूल के टीचर्स की लापरवाही है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए था। हमें क्या पता कि स्कूल का पंखा सही है या नहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *