Breaking
Fri. May 1st, 2026

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:लोगों को बचाने में 11 कर्मचारी झुलसे; ओडिशा CM घटनास्थल पर पहुंचे

कटक : ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। रविवार देर रात 3 बजे हुए इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि झुलसे हुए 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई।

मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। ओडिशा CM मोहन चरण मांझी घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

जिस समय आग लगी उस वक्त वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि ICU में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि CM मांझी ने हादसे की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं।

कटक का श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज ओडिशा का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।

सोमवार सुबह जब आग बुझी तब ICU के अंदर बेड और मशीनें जले हुए नजर आए।

सोमवार सुबह जब आग बुझी तब ICU के अंदर बेड और मशीनें जले हुए नजर आए।

ट्रॉमा केयर यूनिट के कई बेड पूरी तरह जलकर राख हो गए।

ट्रॉमा केयर यूनिट के कई बेड पूरी तरह जलकर राख हो गए।

हादसे की खबर लगते ही मरीजों के परिजन हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

हादसे की खबर लगते ही मरीजों के परिजन हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए।

ICU में भर्ती बाकी मरीजों को हॉस्पिटल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

ICU में भर्ती बाकी मरीजों को हॉस्पिटल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

CM मोहन चरण मांझी मरीजों को बचाने में झुलसे स्टाफ के लोगों से मिलने पहुंचे।

CM मोहन चरण मांझी मरीजों को बचाने में झुलसे स्टाफ के लोगों से मिलने पहुंचे।

जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आग से 8 मरीजों की मौत हुई थी, ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट से हादसा

अक्टूबर 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भी आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे। हादसे का शिकार मरीज वेंटिलेटर पर थे। यह भी पता चला था कि स्टोर रूम में लगे स्मोक डिटेक्टर ने सही से काम नहीं किया। इसके कारण अलार्म सिस्टम समय पर एक्टिवेट नहीं हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *