Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

Jaipur Tanker Blast: गैस टैंकर में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, पचास से ज्यादा SMS पहुंचे, 10 किमी तक दहशत

  • जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में धमाका हो गया

जयपुर : राजधानी के अजमेर रोड स्थित भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह करीब 5 बजे एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। धमाके की तीव्र आवाज़ 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

सूत्रों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटनास्थल पर कई वाहन चालकों के झुलसने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब पचास से ज्यादा झुलसे लोग एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे।

इसके अलावा भांकरोटा के निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में झुलसे लोग पहुंचे हैं। वाहनों में से जले हुए लोगों की हड्डियां तक मिली। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहले एसएमएस अस्पताल पहुंचे और उसके बाद घटना स्थल पर आए।

टैंकर में ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। अधिकारियों का कहना है कि केमिकल का प्रभाव कहां तक हुआ है इसको लेकर अलग से जांच की जा रही है।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्रियों ने घटनास्थल पर हादसे के कारणों की जानकारी ली।

टैंकर यू-टर्न ले रहा था तभी टक्कर हुई जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह करीब अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से भिड़ गया।

जयपुर में हादसे से जुड़े PHOTOS…

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कुछ मिनटों में आसपास की गाड़ियां पूरी तरह जल गईं।

पुलिस के अनुसार इसी केमिकल टैंकर में ब्लास्ट हुआ था। जब धमाका हुआ तो इसके पीछे एक स्लीपर बस भी थी।

नेशनल हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में एक बस सहित 10 से ज्यादा कार और कई ट्रक पूरी तरह जल गए हैं।

टैंकर में ब्लास्ट के बाद पूरे एरिया में आग की लपटें दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि केमिकल की बदबू के कारण हादसे में फंसे लोगों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।

टैंकर में ब्लास्ट के बाद पूरे एरिया में आग की लपटें दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि केमिकल की बदबू के कारण हादसे में फंसे लोगों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कुछ मिनटों में आसपास की गाड़ियां पूरी तरह जल गईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कुछ मिनटों में आसपास की गाड़ियां पूरी तरह जल गईं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पीडृितों को मदद मिले।

जिंदा जले एक व्यक्ति को ट्रक से बाहर निकालती रेस्क्यू टीमें। आग बुझाने के बाद अब गाड़ियों को चेक किया जा रहा है कि कहीं कोई व्यक्ति तो नहीं फंसा हुआ।

अजमेर हाईवे पर फिलहाल ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

हादसे में स्लीपर बस पूरी जल गई, बस में सिर्फ लोहे का ढांचा बचा है। इस बस में 34 लोग सवार थे, जिनमें से कई बुरी तरह झुलस गए हैं।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से लोगों को यहां से दूर रहने की समझाइश की जा रही है।

भांकरोटा एरिया में लोगों को घरों से निकलने से मना किया जा रहा है। पूरा एरिया धुएं से भरा हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *