Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

डेजर्ट फेस्टिवल, 47 लाख का गोल्ड पहनकर पहुंची मिस पोकरण:नानी-दादी की ज्वेलरी भी पहनी, अमेरिका से आई ‘लीज’ ने बांधा साफा

जैसलमेर : मरु महोत्सव की शुरुआत आज जैसलमेर में भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में विधिवत आरती के साथ हुई। इसके बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बीएसएफ का कैमल टैटू बैंड, पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोक कलाकार, रंग-बिरंगी झांकियां और मूमल–महेन्द्र की झलक आकर्षण का केंद्र रहीं।

इसी दौरान डेजर्ट फेस्टिवल में मिस पोकरण रही युवती 47 लाख रुपए की गोल्ड ज्वेलरी की ज्वेलरी पहनकर पहुंचीं, जिसमें नानी-दादी की विरासत के गहने भी शामिल थे।

तीन दिन तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित मरु महोत्सव में लोक संस्कृति, परंपरा और पर्यटन का भव्य संगम देखने को मिलेगा। आज महोत्सव के मंच से मिस्टर डेजर्ट और मिस मूमल का चयन किया जाएगा, जबकि पहले दिन की शाम बॉलीवुड नाइट दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी।

मिसेज मूमल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी पारंपरिक राजस्थानी वेषभूषा और ज्वेलरी पहनकर मंच पर पहुंचीं। एग प्रतिभागी की लूगड़ी के पल्लू पर लिखा था- ‘राजस्थानी बिनणी’।

मिसेज मूमल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी पारंपरिक राजस्थानी वेषभूषा और ज्वेलरी पहनकर मंच पर पहुंचीं। एग प्रतिभागी की लूगड़ी के पल्लू पर लिखा था- ‘राजस्थानी बिनणी’।

देशी श्रेणी की साफा बांधो प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें एक मिनट में 9 मीटर लंबा साफा बांधने की चुनौती दी गई।

देशी श्रेणी की साफा बांधो प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें एक मिनट में 9 मीटर लंबा साफा बांधने की चुनौती दी गई।

मिस पोकरण-2026 रही बीकॉम सेकेंड ईयर की स्टूडेंट वर्षा भाटी 47 लाख की गोल्ड ज्वेलरी पहनकर डेजर्ट फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचीं।

मिस पोकरण-2026 रही बीकॉम सेकेंड ईयर की स्टूडेंट वर्षा भाटी 47 लाख की गोल्ड ज्वेलरी पहनकर डेजर्ट फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचीं।

मूमल - महेन्द्र की झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल रहीं।

मूमल – महेन्द्र की झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल रहीं।

शहीद पूनम चंद स्टेडियम में लोक कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देते हुए।

शहीद पूनम चंद स्टेडियम में लोक कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देते हुए।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए युवा तैयार होकर पहुंचे।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए युवा तैयार होकर पहुंचे।

मरु महोत्सव की शुरुआत आज भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में विधिवत आरती के साथ हुई।

मरु महोत्सव की शुरुआत आज भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में विधिवत आरती के साथ हुई।

मरु महोत्सव में निकाली शोभायात्रा में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।

मरु महोत्सव में निकाली शोभायात्रा में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।

शोभायात्रा में बीएसएफ का कैमल टैटू बैंड शामिल हुआ।

शोभायात्रा में बीएसएफ का कैमल टैटू बैंड शामिल हुआ।

पारपंरिक वेषभूषा में लोक कलाकार शोभायात्रा में शामिल हुए।

पारपंरिक वेषभूषा में लोक कलाकार शोभायात्रा में शामिल हुए।

राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी प्रतियोगिताएं हो रही

संवाददाता सिंकदर सेख ने बताया- डेजर्ट फेस्टिवल के पहले दिन राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इसी के तहत मिस्टर डेजर्ट और मिस मूमल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो रहा है। जिले के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद हैं।

‘राजस्थानी बिनणी’ ने किया केटवॉक

मिसेज जैसलमेर प्रतियोगिता में कुल 9 में से 4 प्रतिभागी मंच पर पहुंचीं। सभी प्रतिभागी पारंपरिक राजस्थानी वेषभूषा में केटवॉक करती नजर आईं। उनकी लूगड़ी के पल्लू पर ‘राजस्थानी बिनणी’ लिखा हुआ था, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।

अमेरिका से आई ‘लीज’ ने बांधा साफा

67 वर्षीय लीज अमेरिका से आई हैं। साफा बांधो प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वे काफी खुश नजर आईं। उन्हें ऊंट बेहद पसंद आए और पहली बार साफा बांधने का अनुभव उनके लिए खासा उत्साहपूर्ण रहा।

एक मिनट में 9 मीटर लंबा साफा बांधने की चुनौती

देशी श्रेणी की साफा बांधो प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें एक मिनट में 9 मीटर लंबा साफा बांधने की चुनौती दी गई।

लोक कलाकारों की सांस्कृति प्रस्तुति

महोत्सव में जैसलमेर के लोक नृत्य कलाकार प्रस्तुति देते हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *