Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पश्चिमी यूपी में किसानों का प्रदर्शन:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टेंट लगाकर बैठे किसान

आगरा : पश्चिमी यूपी में अपनी मांगों को लेकर किसान उग्र हो गए हैं। सोमवार को जहां एक ओर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किसान टेंट लगाकर बैठ गए हैं। वहीं मेरठ से नोएडा महापंचायत में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान किसानों की पुलिस से झड़प हुई। टोल पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा- हटेंगे नहीं डटे रहेंगे।

इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों को पुलिस दूसरी साइड से निकाल रही है। जबकि नोएडा महापंचायत में आसपास के जिलों के किसान पहुंच रहे हैं। इसमें महिला किसान काफी संख्या में शामिल हैं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने लगाई टेंट

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के इनर रोड पर 13 गांवों के किसान टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के इनर रोड पर 13 गांवों के किसान टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।

आगरा में किसानों ने अधिग्रहण की गई जमीन को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। करीब 13 गांवों के किसान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के इनर रोड पर 24 घंटे से धरने पर बैठे थे। कोई सुनवाई नहीं होने पर किसानों का गुस्सा फूट गया। इस दौरान किसानों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया है। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो किसान सड़क पर लेट गए।

मेरठ से नोएडा जा रहे किसान टोल पर बैठे

मेरठ से नोएडा महापंचायत में जा रहे किसानों को रोकने पर हंगामा हुआ। किसानों को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका लिया। इस दौरान किसानों की पुलिस से जमकर गुत्थमगुत्था हुई है। किसान वहीं डेरा जमाकर बीच में बैठ गए। किसानों ने कहा- रुकेंगे नहीं आज डटे रहेंगे। इस दौरान जय जवान जय किसान के नारे लगाए साथ ही बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का नारा लगाया।

अब मेरठ की तस्वीरें देखिए…

मेरठ से नोएडा जा रहे किसानों की काशी टोल प्लाजा पर पुलिस से झड़प हुई।

मेरठ से नोएडा जा रहे किसानों की काशी टोल प्लाजा पर पुलिस से झड़प हुई।

काशी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान।

काशी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान।

नोएडा में आसपास के जिलों से पहुंच रहे किसान

संयुक्त किसान मोर्चे की ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट किसानों की महापंचायत होगी। इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। पंचायत को लेकर जीरो पाइंट पर किसानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। काफी संख्या में महिला किसान पहुंच चुकी हैं।

नोएडा महापंचायत की 2 तस्वीरें देखिए…

ग्रेटर नोएडा में होने वाली किसानों की महापंचायत में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष किसान पहुंचे।

ग्रेटर नोएडा में होने वाली किसानों की महापंचायत में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष किसान पहुंचे।

महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान आसपास के जिलों से पहुंच रहे हैं।

महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान आसपास के जिलों से पहुंच रहे हैं।

तीनों प्राधिकरण के किसानों की मांग पर पंचायत

भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा पंचायत में तीनों प्राधिकरण के किसानों को 64.7 परसेंट मुआवजा एवं 10% प्लॉट और 2013 भूमि बिल अधिग्रहण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

शासन प्रशासन से किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए एक मंच तैयार करने की बात होगी। इस पंचायत में सर्व सम्मति से आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *