चंडीगढ़ : फसलों की MSP का गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पंजाब बंद है। किसानों ने सुबह 7 बजे से 140 जगह पर हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम किए हैं। इनमें अमृतसर-दिल्ली, अमृतसर-जम्मू और फिरोजपुर हाईवे समेत अन्य रोड शामिल हैं।

किसानों के समर्थन में कई जगह बाजार के साथ पेट्रोल पंप बंद हैं। हालांकि लुधियाना का चौड़ा बाजार खुला है​​​​। बसें और ट्रेनें न चलने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है।

8 राज्यों में 576 रूट पर चलने वाली बसों के पहिए थमे हुए हैं। वहीं, बाहरी राज्यों से भी पंजाब में बसें नहीं आ रही हैं।

रेलवे ने वंदे भारत समेत कुल 167 ट्रेनों को रद्द किया है। रेलवे स्टेशनों पर UP, पुणे, बिहार और कोलकाता समेत अन्य राज्यों के यात्री परेशान दिखे। कई यात्रियों ने तो ट्रेन कैंसिल होने पर होटल में रूम बुक किए।

लुधियाना के लाडोवाल में किसान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। इसके बाद किसानों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर ने कहा कि गलती से हो गया। इसके साथ यहां बस्ती जोधेवाल चौक पर रोकने पर लोगों और किसानों में बहस हो गई। वहीं जालंधर में दूल्हे ने गाड़ी से उतरकर किसानों के धरने में किसान मजदूर एकता का झंडा थामा।

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ समेत सभी यूनिवर्सिटी ने आज होने वाले एग्जाम स्थगित कर दिए थे।

कपूरथला में बंद के दौरान बाजारों में छाया सन्नाटा

खन्ना में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे जाम, दुकानें बंद

लुधियाना के खन्ना में किसानों ने बाजारों का चक्कर लगाने के बाद दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। यहां पंजाब बंद को समर्थन मिल रहा है। सभी बाजार बंद हैं।

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर हंगामा

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर हंगामा हो गया। यहां किसानों ने नशे में धुत कुछ लोगों को पकड़ा। इसके बाद वहां पुलिस बुलाई गई। जब जांच की गई तो वह पुलिस कर्मचारी निकले। ये पुलिस कर्मचारी छुट्‌टी पर थे। उनके पास आई कार्ड थे।

अंबाला पुलिस ने रूट प्लान जारी किया

डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर कम हो रहा है

जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणव्रत को आज 35वें दिन हो गए हैं। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर बहुत कम है, जिसके कारण उन्हें बात करने में भी समस्या हो रही है। हमारा आंदोलन अहिंसा के सिद्धांतों पर चल रहा है।

किसान बोले पंजाब सरकार करे सहयोग

रविवार को किसानों ने आंदोलन के समर्थन में चलाए जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जानकारी शेयर की है। इसमें बताया है कि सरकार आंदोलन को कैसे समर्थन दे सकती है। इसमें उनकी तरफ से मुख्य रूप से कुछ पॉइंट उठाए हैं।

  • पंजाब सरकार केंद्र से MSP की वैधानिक गारंटी पर कानून बनाने का अनुरोध करती है, जो केंद्र सरकार के दायरे में है। साथ ही अन्य राज्यों को भी केंद्र से समान कानून की मांग के लिए लिखा जाना चाहिए।
  • हरियाणा सरकार असंवैधानिक रूप से पंजाब की सीमाएं बंद नहीं कर सकती, न ही पंजाब की सीमा के भीतर हमला कर सकती है। इसके विरुद्ध विरोध प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसके खिलाफ धारा-131 का प्रयोग करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई जानी चाहिए।
  • विधानसभा में पारित इन प्रस्तावों के साथ सभी विपक्षी दलों के नेता, विधायक और सांसद जाकर राष्ट्रपति से मिलें और डल्लेवाल के आमरण अनशन रोकने का पत्र सौंपे। साथ ही MSP के लिए केंद्र सरकार के पास जाएं।

बंद के दौरान प्रभावित रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner