Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

नोएडा में iPhone-18 के लिए लंबी लाइन, मॉल में भीड़:पंजाब से आया खरीदार बोला- सुबह से लाइन में लगा, तब नंबर आया; 2 Pro Max खरीदे

नोएडा : भारत में आज से एपल के नए iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। नोएडा में स्थित यूपी के इकलौते एपल स्टोर पर सुबह 6 बजे से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। 7 बजते-बजते वहां लंबी लाइन लग गई। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे बॉर्डर स्टेट से लोग नया आईफोन लेने के लिए नोएडा पहुंच रहे हैं।

लॉन्च का पहला दिन होने के कारण सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में बना एपल रिटेल स्टोर तय समय से पहले, यानी सुबह 8 बजे ही खोल दिया गया। स्टोर खुलते ही कर्मचारियों ने तालियां बजाकर ग्राहकों का स्वागत किया। लोगों को बारी-बारी से अंदर जाने दिया गया। लोग आईफोन लेकर बाहर निकले तो नाचते-गाते नजर आए।

सबसे पहले आईफोन लेकर बाहर आए युवक ने बताया- मैं पंजाब से आया हूं। हमारे यहां अभी नए फोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है, इसलिए मैं पहले दिल्ली गया था। वहां स्टोर पर बहुत ज्यादा भीड़ थी, तो मैंने कैब ली और सीधे नोएडा आ गया। मैं यहां सुबह 6 बजे ही पहुंच गया था और लाइन में सबसे पहला व्यक्ति था। मैंने दो iPhone 18 Pro Max खरीदे हैं।

बता दें कि भारत में एपल के कुल 6 आधिकारिक रिटेल स्टोर्स हैं, जिनमें मुंबई में दो और दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, पुणे में एक-एक स्टोर शामिल हैं। इन 6 स्टोर्स पर सबसे पहले नए आईफोन की बिक्री शुरू हुई। लखनऊ में भी स्टोर्स पर लोगों की भीड़ दिख रही है। लोगों की भीड़ को देखते हुए कंपनी ने स्टोर्स को रात 10 बजे तक खुले रखने का फैसला किया है।

DLF मॉल के बाहर फोन खरीदने से लिए सुबह लाइन लग गई।

DLF मॉल के बाहर फोन खरीदने से लिए सुबह लाइन लग गई।

स्टोर खुलने के समय कर्मचारियों ने तालियां बजाकर ग्राहकों का स्वागत किया।

स्टोर खुलने के समय कर्मचारियों ने तालियां बजाकर ग्राहकों का स्वागत किया।

लखनऊ में नए आईफोन की बिक्री शुरू हो गई। श्रीराम टावर समेत एपल स्टोर्स पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

लखनऊ में नए आईफोन की बिक्री शुरू हो गई। श्रीराम टावर समेत एपल स्टोर्स पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

एक खरीदार ने कहा- मैंने दो iPhone 18 Pro Max खरीदे हैं। मेरी बुकिंग सबसे पहली थी।

एक खरीदार ने कहा- मैंने दो iPhone 18 Pro Max खरीदे हैं। मेरी बुकिंग सबसे पहली थी।

स्टोर के बाहर लाइन में लगे लोगों ने क्या कहा?

शिवम ने बताया- मैं करीब एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। पहले से प्री-बुकिंग कराई थी, ताकि नया फोन जल्दी मिल सके। लेकिन, बहुत इंतजार करना पड़ रहा है। नया फोन आया है, इसलिए सोचा कि इसे इस्तेमाल करके नई टेक्नोलॉजी को एक्सप्लोर करेंगे।

हरियाणा के रोहतक से आए अर्णव फोगाट ने बताया कि प्री-बुकिंग कराने के लिए पिछले 15 मिनट से लाइन में खड़ा हूं। उम्मीद थी कि प्री-बुकिंग के बाद जल्दी ऑर्डर मिल जाएगा। इसको लेकर लोगों में काफी क्रेज है।

आकाश ने बताया- मैंने 12 तारीख को ही इसकी प्री-बुकिंग करा दी थी। इसके वेपर चैंबर और बेहतर हीट मैनेजमेंट का फीचर पसंद आया। कैमरे में शटर बटन भी जोड़ा गया है, इसलिए मुझे इसके ये फीचर्स पसंद आए।

1.64 लाख से शुरू है कीमत, अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

  • iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए रखी गई है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू हो रही है। दोनों मॉडल अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। नए iPhone 18 Pro सीरीज को 4 रंगों ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी में उतारा गया है।
  • एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18-प्रो, आईफोन 18-प्रो मैक्स भी लॉन्च किए थे। ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं, जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं। इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है।
  • एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18 प्रो 24 घंटे और प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *