Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राहुल रायबरेली पहुंचे, कार रुकवाकर समर्थकों से मिले:हाथ मिलाया, हालचाल पूछा; पहलगाम हमले में मारे गए शुभम के परिवार से मिलेंगे

रायबरेली : राहुल गांधी दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। वे मंगलवार सुबह रायबरेली पहुंचे। यहां विशाखा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

फैक्ट्री जाते समय रास्ते में समर्थकों को देखकर राहुल ने अपनी कार रुकवा दी। वह कार से उतरे और समर्थकों से हाथ मिलाकर हालचाल पूछा।

सुबह 9.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वेलकम किया। इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री करते वक्त राहुल गांधी खुद अपना बैग कंधे पर टांगे हुए नजर आए।

अजय राय ने कहा- राहुल का रायबरेली के लोगों से पुराना रिश्ता है। वे जनता के साथ रिश्ते निभाते हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का रायबरेली का यह 5वां दौरा है।

आज यानी 29 अप्रैल की रात रायबरेली में रुकने के बाद, 30 अप्रैल को राहुल अमेठी जाएंगे। वहां से कानपुर जाकर पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात करेंगे।

तस्वीरें देखिए-

राहुल ने लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता की बेटी खुशी के साथ फोटो खिंचवाई।

राहुल ने लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता की बेटी खुशी के साथ फोटो खिंचवाई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल खुद कंधे पर बैग टांगे हुए नजर आए।

दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल खुद कंधे पर बैग टांगे हुए नजर आए।

रायबरेली कलेक्ट्रेट में डीएम हर्षिता माधुर ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल को बुके दिया और हाथ मिलाया।

रायबरेली कलेक्ट्रेट में डीएम हर्षिता माधुर ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल को बुके दिया और हाथ मिलाया।

नाम पटि्टका में राहुल के साथ मंत्री दिनेश सिंह और विधायक अदिति का नाम

सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के पास एक पत्थर की पट्टिका लगी है, जिसमें राहुल गांधी के साथ मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और भाजपा से सदर विधायक अदिति सिंह का नाम भी लिखा है।

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया

राहुल गांधी ने सिविल लाइंस में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ लोगों के साथ सेल्फी और फोटो भी खिंचवाई है।

रायबरेली में राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 7 सीओ

राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायबरेली में चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सात सीओ, पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। रूट चार्ट भी निर्धारित किया गया है। रूट चार्ट के अनुसार, जिन थानों से होकर राहुल गांधी का काफिला गुजरेगा, उन सभी थानों की पुलिस और संबंधित सीओ उनकी सुरक्षा की निगरानी करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *