कानपुर : कानपुर में शादी के 5 महीने बाद पत्नी 9 लाख की नगदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। ससुराल आने के बाद वह छुप-छुपकर प्रेमी से बात करती थी। पकड़े जाने पर दोनों परिवारों में पंचायत भी हुई।

महिला ने सबके सामने अपनी गलती मानी। कहा था कि अब हर बात मानूंगी। कुछ दिन बाद फिर उसकी प्रेमी से बातचीत शुरू हो गई और 11 अप्रैल को भाग गई। परिजनों ने 18 दिन तक उसकी तलाश की। 29 अप्रैल को सास ने गुजैनी थाने में बहू के खिलाफ FIR कराई है। पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

ये तस्वीर प्रतीक्षा तिवारी की है, जो अपने प्रेमी मनीष के साथ भाग गई।

ये तस्वीर प्रतीक्षा तिवारी की है, जो अपने प्रेमी मनीष के साथ भाग गई।

अब पढ़िए पूरा मामला…

जरौली फेस-2 निवासी उमा देवी तिवारी ने बेटे राम तिवारी की शादी 22 नवंबर 2024 को औरैया के अटसू अजितमल​​​​​​ निवासी प्रतीक्षा तिवारी से हुई थी। राम तिवारी की पुणे में चाय की दुकान है।

शादी के 4 दिन बाद राम ने पत्नी को जसवंत नगर निवासी मनीष रजावत से फोन पर बात करते हुए पकड़ा। दरअसल, पत्नी ने चोरी छुपे अपने पास की-पैड फोन रखा था। जिससे वह प्रेमी से बात करती थी।

राम ने इसकी सूचना पत्नी के घरवालों को दी। प्रतीक्षा अपने मायके चली गई। इसके कुछ दिन बाद राम के पास प्रतीक्षा के पिता बेचनलाल का फोन आया। उन्होंने बेटी को ससुराल ले जाने को कहा।

प्रतीक्षा को लेकर उनके पिता राम के घर पहुंचे। दोनों परिवारों में बातचीत हुई। प्रतीक्षा ने सबके सामने अपनी गलती मानी और भविष्य से ऐसा न करने का वादा किया। पिता ने भी अपनी बेटी की गलती मानी और कहा कि ससुराल में भविष्य में कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदार प्रतीक्षा ही होगी।

राम ने समझौते का वीडियो भी बनाया

राम ने समझौते का वीडियो भी बनाया था। जिसमें प्रतीक्षा और उसके पिता दिख रहे थे। वीडियो में प्रतीक्षा ने कहा था कि इस घर में कुछ भी होता है, तो वो जिम्मेदार होगी। इसके बाद प्रतीक्षा घर में ठीक से रहने लगी। सबकुछ सामान्य हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसी हरकत भी कर सकती है।

राम ने बताया-प्रतीक्षा के घर आने के बाद वो वापस पुणे लौट गए। उनकी मां पढ़ी लिखी नहीं है। उसके बाद 11 अप्रैल को प्रतीक्षा मनीष के साथ भाग गई। जाते-जाते वो घर से 5.50 लाख रुपए कैश और 3.38 लाख रुपए के जेवरात अपने साथ ले गई। मनीष के खिलाफ जसवंत नगर में आपराधिक मामले भी दर्ज है। वो अपने साथ पिस्टल लेकर चलता है।

कमर में पिस्टल लगाए और हाथों में बंदूक लिए आरोपी मनीष की फोटो।

कमर में पिस्टल लगाए और हाथों में बंदूक लिए आरोपी मनीष की फोटो।

ADCP साउथ महेश कुमार ने बताया- गुजैनी थाने में FIR दर्ज की गई है। CDR के जरिए महिला की लोकेशन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही महिला को खोजकर कैश और गहने की रिकवरी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *