Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी 6 यात्रियों की मौत

  • उत्तराखंड के जोशीमठ से सामने आ रही है, यहां जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, इसमें सवार सभी लोगों के मरने की सूचना है

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।

सीएम धामी ने जताया शोक

हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 

ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

पहाड़ी पर चढ़ रही रेस्क्यू टीम

SDRF की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए पहाड़ी पर चढ़ रही है। डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक, जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज में आग लगने की सूचना मिली है। इसकी जांच के लिए दूसरे हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं।

पुलिस और प्रशासन की टीम लापता हेलिकॉप्टर की तलाश कर रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीम लापता हेलिकॉप्टर की तलाश कर रही है।

कंपनी के पूरे बेड़े की उड़ानों पर रोक

यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा 5 यात्री सवार थे। इनमें प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एचएस नटराज शामिल हैं। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानें रोक दी गई हैं।

उत्तराखंड में 5 साल में 7 हेलिकॉप्टर क्रैश, 21 मौतें

केंद्र सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में 2020 से जुलाई 2025 तक 7 हेलिकॉप्टर क्रैश हुए थे। इनमें 21 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2023 से 2025 के बीच 6 हेलिकॉप्टर हादसे हुए। राज्य में अब तक कितने हेलिकॉप्टर लापता हुए, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *