Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

इलॉन मस्क के पिता कुर्ता-पायजामा में अयोध्या पहुंचे:हाथ जोड़कर नमस्कार किया; बेटी भी साथ

अयोध्या : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। वे दिल्ली से प्राइवेट जेट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा समेत 16 लोग आए थे।

कुर्ता-पायजामा पहने इरॉल मस्क एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन किया। करीब 40 मिनट तक राम मंदिर में रुके। इस दौरान राम मंदिर के बारे में जानकारी ली। ट्रस्ट के लोगों ने इरॉल को रामलला का प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद इरॉल मस्क हनुमानगढ़ी पहुंचे। दर्शन-पूजन कर परिक्रमा की। संकटमोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास और हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने उनको रामनामी पटका और हनुमानजी का चित्र भेंट दिया। इरॉल मस्क और उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा को गुलाब का माला पहनाई गई। हनुमानजी का तिलक लगाया गया।

वह करीब 30 मिनट तक हनुमानगढ़ी में रहे। इस दौरान संत-महंतों से बात की। फिर इरॉल मस्क अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान थ्री लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम रहा। ड्रोन और CCTV से निगरानी की गई।

एयरपोर्ट पर इरॉल मस्क ने कहा-

QuoteImage

भारत एक अद्भुत जगह है। जितना संभव हो सके, उतने लोगों को भारत आना चाहिए। जिस देश से मैं आता हूं, वहां बहुत सारे भारतीय हैं। इसलिए, मैं भारतीय संस्कृति को जानता हूं। यहां के लोग प्यारे हैं।QuoteImage

इरॉल मस्क 1 जून को भारत आए थे। दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा था- मैं अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं। भारत का इतिहास अविश्वसनीय है।

उन्होंने कहा- मेरे विचार में विश्व का इतिहास किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ा है। वेद 14,000 साल पुराने हैं, शायद उससे भी अधिक। वेदों में उड़ने वाले यानों (विमान) का उल्लेख है। मैंने एक किताब लिखी है, जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कहानियां शामिल हैं। भारत एक बेहद आकर्षक देश है।

फोटो देखिए…

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करते इरॉल मस्क।

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करते इरॉल मस्क।

अयोध्या एयरपोर्ट पर इरॉल मस्क और उनकी टीम का रामनामी पटके और फूल मालाओं से स्वागत हुआ।

अयोध्या एयरपोर्ट पर इरॉल मस्क और उनकी टीम का रामनामी पटके और फूल मालाओं से स्वागत हुआ।

इरॉल मस्क के साथ अयोध्या पहुंचीं उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क।

इरॉल मस्क के साथ अयोध्या पहुंचीं उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क।

दो महीने पहले इरॉल मस्क की मां माये मस्क भी भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के गाला इवेंट में हिस्सा लिया था और भारतीय संस्कृति की तारीफ की थी। हालांकि इलॉन मस्क अब तक भारत नहीं आए हैं।

इरॉल मस्क, हरियाणा की कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के ग्लोबल एडवाइजर हैं। वे 6 जून तक भारत में रहेंगे। कंपनी ने बताया, मस्क भारत में ग्रीन एनर्जी टेक्निक और EV (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *