Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ

अयोध्या : अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक चल रही है। इसी बीच सोमवार सुबह राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच स्थापना की गई।

परकोटे और सप्त ऋषि मंदिरों की कुछ मूर्तियां आज जयपुर से अयोध्या पहुंच सकती हैं। राम मंदिर परिसर में लगने वाली सभी मूर्तियां 30 अप्रैल तक मंदिरों में रख दी जाएंगी। अब राम मंदिर की सुरक्षा के लिए 4 किमी लंबी दीवार बनाने का काम शुरू होगा। डेढ़ साल में ये दीवार बनकर तैयार होगी। यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है।

टॉप-स्लीविंग क्रेन की मदद से कलश को मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया।

टॉप-स्लीविंग क्रेन की मदद से कलश को मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया।

चार किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार डेढ़ साल में बनेगी

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- करीब 4 किमी लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू किया जाएगा। यह दीवार डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगी। इसे इंजीनियर इंडिया लिमिटेड बनाएगी। दीवार की ऊंचाई और मोटाई कितनी होगी, इस पर फैसला लिया जा रहा है। मिट्टी की जांच के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। वहीं, यात्री सुविधा केंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

कलश की पहले पूजा की गई। फिर मंत्रोच्चार के साथ इसे स्थापित किया गया।

कलश की पहले पूजा की गई। फिर मंत्रोच्चार के साथ इसे स्थापित किया गया।

10 एकड़ भूमि पर शू रैक बनेगा

राम मंदिर परिसर में ही 10 एकड़ भूमि में शू रैक बनेगा, जिसमें लगभग 62 काउंटर समान रखने के लिए होंगे। 10 एकड़ में ही साधना स्थल बनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान की पूजा-पाठ कर सकेंगे। कुबेर टीला और साधना स्थल तक हरियाली होगी।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा।

जन्मभूमि की मिट्‌टी पूजनीय है

राम जन्मभूमि परिसर की मिट्टी राम भक्तों में वितरित किए जाने की चर्चा पर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। साधना स्थल और पार्क को समतल करने में मिट्‌टी की जरूरत पड़ेगी। निर्माण काम की खोदाई में जो मिट्‌टी निकल रही, वह बाहर नहीं जाएगी। हमारी राम भक्तों की आस्था को किसी भी तरह से ठेस पहुंचाना नहीं है। ये मिट्‌टी पूजनीय है। इसीलिए मिट्टी का परिसर में ही प्रयोग किया जाएगा।

शिखर पर ध्वज दंड 15 मई तक लग जाएगा

उन्होंने बताया- 15 मई तक राम मंदिर का निर्माण काम पूरा हो जाएग। शिखर पर ध्वज दंड लगा दिया जाएगा। तड़ित चालक और हवाई जहाज के लिए एविएशन लाइट लग कर तैयार हो जाएगी। शिखर का निर्माण आखिरी चरण पर है। अब कलश लगाने का काम शुरू होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *