Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा; पूरी तरह से दिसंबर 2026 तक तैयार होगा

अयोध्या : अयोध्या का राम मंदिर अब पूरा आकार ले चुका है। ग्राउंड फ्लोर जनवरी, 2024 में ही तैयार हो गया था। गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने के बाद दर्शन-पूजन शुरू हो गया। इसके 1 साल के अंदर पहली और दूसरी मंजिल के निर्माण पूरे हुए। आठ परकोटे में देवता भी विराजमान हो गए। अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का दावा है कि दिसंबर, 2025 तक सभी निर्माण पूरे हो जाएंगे। इससे पहले दैनिक भास्कर आपके लिए राम मंदिर बनने की पूरी कहानी लेकर आया है।

अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में आज सुबह 11 बजे राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल होंगे। वे राम दरबार के विग्रह की आरती उतारेंगे। बता दें कि संयोग से आज सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है।

कब से शुरू होगा समारोह?

प्राण प्रतिष्ठा समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा और विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव विग्रहों की स्थापना होगी। राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित भव्य रामदरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे के सात अन्य मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह आयोजन 101 वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न होगा। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *