Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

रामदरबार के लिए कारोबारी ने हीरे, सोने-चांदी के आभूषण दिए:सूरत से चार्टर्ड प्लेन से लाए गए

अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम 11.25 से 11.40 बजे के बीच होगा। यानी मिनट है। कुल 15 मिनट का अभिजीत मुहूर्त है। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर में राम दरबार बनाया गया है।

इसमें श्रीराम, मां सीता, तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ हनुमानजी की मूर्ति हैं। रामदरबार के लिए सूरत के कारोबारी मुकेश पटेल ने हीरे, सोने-चांदी के आभूषण दान दिए हैं।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने कहा- दान दिए आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रुबी से 11 मुकुट बनाए गए हैं। इनके अलावा, गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक, चारों भाइयों के लिए धनुष-बाण हैं।

इन आभूषणों को चार्टर्ड प्लेन से सरकार के सहयोग से अयोध्या लाया गया। इसे आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को दान किया गया। 22 जनवरी 2024 यानी 498 दिन पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 350 लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित देश भर के साधु संत हैं।

तस्वीरें देखिए

अभी राम दरबार को ढका गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली तस्वीर सामने आएगी।

अभी राम दरबार को ढका गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली तस्वीर सामने आएगी।

राम मंदिर को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है।

राम मंदिर को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है।

रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा में CM योगी पहुंच गए हैं। वह करीब 6 घंटे अयोध्या में रहेंगे। राम दरबार के साथ 7 अन्य मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *