Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी:प्रेमिका के सिर में गोली मारी, 30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका

बागपत : बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों का 2 साल से अफेयर था। प्रेमी आज सुबह अपने घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान प्रेमी ने कमर से तमंचा निकाला और फायर कर दिया। बाद खुद भी फंदे पर लटक कर जाने दे दी। घटना बड़ौत थाना क्षेत्रे के पूरा मामला बावली गांव की है।

वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। चीख-पुकार के बीच पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। चीख-पुकार के बीच पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

बावली गांव में राजेश का घर है। घर में पत्नी और दो बेटे थे। बड़ा बेटा, कल्लू, और सतनाम (22) है। राजेश खेती किसानी करते हैं। बेटा सतनाम कक्षा चार तक पढ़ा है। पंजाब में रहकर काम करता था। सतनाम एक हफ्ते पहले ही घर आया था।

इसी गांव में लख्मी का घर है। लख्मी बड़ौत कोतवाली में चौकीदार है। इनके घर में पत्नी राजकली, तीन बेटी, सोनिया, आरती और गुड्‌डन (21) थी। एक बेटा अभिषेक है। परिजनों ने बताया की गुड्डन ने पांचवी तक पढ़ाई की थी और इस समय सिलाई का काम करती थी।

शव का जांच करती महिला सिपाही ।

शव का जांच करती महिला सिपाही ।

ग्रामीणों ने बताया कि राजेश के बेटे सतनाम और लख्मी की बेटी गुड्डन के बीच बीते दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे और इसी रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। गुड्डन का घर सतनाम के घर से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर है।

घटना वाले दिन सुबह, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुड्डन अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी सतनाम तमंचा लेकर वहां पहुंच गया। इससे पहले कि गुड्डन कुछ समझ पाती, सतनाम ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही गुड्डन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद सतनाम मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उस समय गुड्डन के पिता ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि मां खेत गई थी। पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल गुड्डन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

फंदे से लटका मिला शव

इसी बीच, करीब आधे घंटे बाद जानकारी मिली कि सतनाम ने अपने ही घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली है। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। जिसमें युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की है और स्वयं भी फांसी पर लटक कर जान दे दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *