Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

मुलायम परिवार की छोटी बहू का गृह प्रवेश:सैफई में नेताजी की समाधि पर आशीर्वाद, मां ने उतारी आरती, जेठानी ने की पुष्पवर्षा

इटावा : मुलायम सिंह यादव परिवार की सबसे नई नवेली दुल्हन ने इटावा में धूमधाम से गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश से पहले नवदंपति आर्यन यादव और सेरिंग, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। दोनों ने उनका आशीर्वाद लिया और फिर अन्य रस्में के लिए घर पहुंचे।

परिवार ने परंपरागत तरीके से दोनों का स्वागत किया। नई दुल्हन सेरिंग का गृह प्रवेश कराने के लिए आर्यन की मां प्रेमलता यादव पूजा की थाली सजाए खड़ी थीं। उन्होंने अपनी नई बहू सेरिंग की बलाएं उतारीं और घर में प्रवेश कराया। इसके बाद आधी रात तक घर में जश्न हुआ।

आर्यन, सपा प्रमख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। 25 नवम्बर को सैफई में आर्यन और सेरिंग की शादी हुई थी। इसमें 50 हजार से अधिक गेस्ट पहुंचे थे।

सुबह 9 बजे आर्यन अपनी पत्नी सेरिंग को लेकर मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे।

सुबह 9 बजे आर्यन अपनी पत्नी सेरिंग को लेकर मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे।

दोनों ने नेताजी को पुष्पांजलि देकर मंगल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।

दोनों ने नेताजी को पुष्पांजलि देकर मंगल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।

मां प्रेमलता ने शाम 7:30 बजे नव दंपती का स्वागत कर गृह प्रवेश कराया।

मां प्रेमलता ने शाम 7:30 बजे नव दंपती का स्वागत कर गृह प्रवेश कराया।

रात 8 बजे नई दुल्हन सेरिंग ने पूरे रीति-रिवाज के साथ घर में प्रवेश किया। गृह प्रवेश के दौरान घर की महिलाएं और रिश्तेदार मौजूद रहे।

रात 8 बजे नई दुल्हन सेरिंग ने पूरे रीति-रिवाज के साथ घर में प्रवेश किया। गृह प्रवेश के दौरान घर की महिलाएं और रिश्तेदार मौजूद रहे।

25 नवम्बर को आर्यन-सेरिंग की हुई थी शादी

आर्यन यादव और सेरिंग की शादी 25 नवम्बर को सैफई में भव्य तरीके से हुई थी। समारोह में अखिलेश यादव, डिपंल यादव, चाचा रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, सांसद अफजाल अंसारी, मोहिबुल्लाह नदवी समेत सपा के सांसद-विधायकों के अलावा योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह भी पहुंचे थे।

सैफई में नेताजी की समाधि पर लिया आशीर्वाद

गृह प्रवेश के पहले आर्यन अपनी पत्नी सेरिंग को लेकर सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। दोनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। आर्यन ने सेरिंग को मुलायम सिंह यादव से जुड़ी यादें और उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। दोनों करीब 15 मिनट तक वहां थे।

इसके बाद सैफई गांव पहुंचे। गांव में सभी बड़े बुजुर्गों के घर पहुंचे और दोनों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह नवदंपति की आरती उतारी गई। नई दुल्हन को गिफ्ट्स भी मिले।

ढोल नगाड़े की थाप पर परिजनों ने जमकर ठुमके लगाए।

ढोल नगाड़े की थाप पर परिजनों ने जमकर ठुमके लगाए।

रात में हुआ गृह प्रवेश

गुरुवार शाम 7.30 बजे के बाद गृह प्रवेश का मुहुर्त था। आर्यन-सेरिंग शाम करीब साढ़े सात बजे फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे। यहां पूरा मोहल्ला उनके स्वागत को तैयार था। ढोल-नगाड़ों, मंगल गीतों के बीच जमकर आतिशबाजी की जा रही थी।

पूरे घर को फूलों और लाइटिंग से विशेष रूप से सजाया गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे दूल्हा-दुल्हन को गृह प्रवेश कराया गया। आर्यन- सेरिंग के मुख्य द्वार पर कदम रखते ही घर की महिलाओं ने तिलक लगाया, मां ने पहले आरती उतारी।

मां प्रेमलता यादव ने दीपक, कलश और पारंपरिक थाली के साथ रस्में पूरी कराई। जेठानी अभिषेक यादव की पत्नी ने फूलों की वर्षा कर आशीर्वाद दिया।

नव दंपती के स्वागत में देर रात तक जश्न चलता रहा। पूरी कोठी को लाइट्स से सजाया गया था।

नव दंपती के स्वागत में देर रात तक जश्न चलता रहा। पूरी कोठी को लाइट्स से सजाया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *