Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

फतेहपुर में सिपाही ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की:फिर लाश के पास बैठा रहा, मां-भाई पर भी किया हमला

फतेहपुर : फतेहपुर में सिपाही बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पिता से पैसे मांगे थे। मना करने पर गुस्से में धक्का देकर गिरा दिया। फिर ईंट से सिर कूचकर मार डाला। आरोपी ने पिता को बचाने आई मां को भी धक्का दिया। भाई और भाभी पर भी हमला किया। हमले में भाई को गंभीर चोटें आई हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी वर्तमान में कन्नौज में सिपाही के पद पर तैनात है। मामला रविवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव का है।

इस तस्वीर में तखत पर किशोर चंद्र पटेल का छोटा बेटा आनंद और पत्नी ज्ञानमती बैठे हैं। छोटा बेटा, पिता को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस तस्वीर में तखत पर किशोर चंद्र पटेल का छोटा बेटा आनंद और पत्नी ज्ञानमती बैठे हैं। छोटा बेटा, पिता को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

पैसे को लेकर विवाद हुआ

मृतक की पहचान किशोर चंद्र पटेल (70) के रूप में हुई। वो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव में परिवार के साथ रहते थे। किशोर 2000 में ग्राम प्रधान थे। उनके पास 16 बीघा जमीन है। इसलिए वो खेती किसानी करते थे। उनके दो बेटे आनंद प्रकाश (28) और आदित्य पटेल (26) हैं।

आनंद उर्फ काका पिता के साथ खेती के काम में मदद करता था। हुसैनगंज कस्बे में टाइल्स की दुकान चलाता था। आदित्य 2018 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद चयनित पर हुआ था। वर्तमान में वह कन्नौज में तैनात था। आदित्य ने 2021 में ज्योति पटेल नाम की लड़की से लव मैरिज की। दोनों की डेढ़ साल की एक बेटी है। ज्योति, कन्नौज में विकास भवन में कार्यरत हैं।

किशोर चंद्र पटेल की बहनें हैं। प्रीति पटेल की शादी हाडिया प्लंहा, थाना हुसैनगंज में हुई थी। जबकि, शालू पटेल की शादी हरसिंगपुर गांव, थाना बिंदकी, जिला फतेहपुर में हुई थी। आरोपी बेटा आदित्य फसल की आमदनी लेने घर आता था। जब भी वह घर आता, पिता के साथ विवाद हो जाता था।

ये मृतक किशोर चंद्र पटेल का घर है। जहां परिजनों और गांव वालों की भीड़ लगी है।

ये मृतक किशोर चंद्र पटेल का घर है। जहां परिजनों और गांव वालों की भीड़ लगी है।

पैसों की वजह से हत्या को अंजाम दिया

आरोपी बेटा आलू की खेती हुई तो फसल का पैसा लेने आया था। डेढ़ लाख रुपए ले गया था। फिर वो धान की फसल का पैसा लेने आ गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। किशोर चंद्र की पत्नी ज्ञानमती (65) ने बताया- रविवार रात करीब 10 बजे आदित्य बुलेट से घर आया। वह घर के अंदर आते ही अपने पिता किशोर से रुपयों की मांग करने लगा। किशोर ने मना किया तो वह झगड़ने लगा।

सिर पर तब तक हमला किया, जब तक जान न निकली

ज्ञानमती ने बताया- आदित्य, किशोर को धक्का देते हुए घर के बाहर ले गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान आनंद और उसकी पत्नी शालिनी जब बचाने के लिए बीच में आए तो उनके साथ भी मारपीट की। वो दोनों भी घायल हो गए। जब मैं छुड़ाने गई तो आदित्य ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने पास पड़ी ईंट से किशोर के सिर पर हमला कर दिया और लगातार ईंट से हमला करते हुए किशोर की हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक और उसके पुत्र आदित्य पटेल के बीच लेन-देन और बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आदित्य ने अपने पिता के सिर पर ईंट से वार कर उन्हें हत्या कर दी। आरोपी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कन्नौज जिले में तैनात है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *