Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

फतेहपुर में मकबरे पर भगवा झंडा लगाने पर बवाल-पथराव:हिंदू संगठनों का मंदिर होने का दावा

फतेहपुर : फतेहपुर के ईदगाह परिसर में बने मकबरे पर भगवा झंडा लगाने पर बवाल हो गया। हिंदू संगठनों के लोग सुबह करीब 10 बजे मकबरे पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में मकबरे को मंदिर बताकर तोड़फोड़ करने लगे।

इसके बाद कुछ युवकों ने छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया। मकबरे पर भगवा झंडा देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और पत्थरबाजी करने लगे।

तनाव को देखते हुए मौके पर थाना सदर कोतवाली, राधा नगर, मलवा, हुसैनगंज और हरियांव थाने की फोर्स तैनात की गई। डीएसपी गौरव शर्मा, एएसपी महेंद्र पाल सिंह समेत एडीएम अवनीश त्रिपाठी मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ा।

इसके बाद हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मकबरे से करीब 500 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पूरा मामला सदर कोतवाली के अबूनगर इलाके का है। बवाल को देखते हुए बांदा और कौशांबी से भी फोर्स बुलाई गई है।

हिंदू संगठन ने पहले ही पूजा करने का किया था ऐलान

आबूनगर इलाके के ईदगाह में नवाब अब्दुल समद का मकबरा बना हुआ है। यह 200 साल पुराना बताया जा रहा है। 4 दिन पहले शुक्रवार को मठ मंदिर संघर्ष समिति ने डीएम रवींद्र सिंह को ज्ञापन दिया था। जिसमें कहा था कि ये स्थल मकबरा नहीं बल्कि ठाकुर जी का मंदिर है। जहां अराजकतत्व बैठकर उसका अस्तित्व समाप्त करने में लगे हैं। इस जगह से ऐसे लोगों को हटाकर वहां से कब्जा हटवाया जाए।

इसके साथ ही ऐलान किया था कि 11 अगस्त को हम लोग इस स्थल की साफ सफाई करके जन्माष्टमी मनाएंगे। इसको देखते हुए रविवार को ही डीएम और एसपी अनुज सिंह ने मौके का मुआयना किया था। आज सुबह से मकबरे के सामने फोर्स तैनात थी।

हंगामा, बवाल

फतेहपुर में मकबरे से 400 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा कर रहे हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता।

फतेहपुर में मकबरे से 400 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा कर रहे हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता।

फतेहपुर के आबूनगर इलाके में इदगाह परिसर में नवाब अब्दुल समद का मकबरा है। यह 200 साल पुराना बताया जा रहा है। इसे हिंदू संगठन ठाकुरजी का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं।

फतेहपुर के आबूनगर इलाके में इदगाह परिसर में नवाब अब्दुल समद का मकबरा है। यह 200 साल पुराना बताया जा रहा है। इसे हिंदू संगठन ठाकुरजी का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं।

फतेहपुर में मकबरे पर हंगामे को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है।

फतेहपुर में मकबरे पर हंगामे को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है।

डाक बंगला चौराहे पर हिंदू संगठन के लोगों ने जाम लगा दिया।

डाक बंगला चौराहे पर हिंदू संगठन के लोगों ने जाम लगा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *