नोएडा : पीएम मोदी ने नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। उन्होंने कारोबारियों से कहा कि हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। इसलिए अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्म निर्भर भारत को मजबूती देता हो।
बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कम्प्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा।इससे पहले पीएम ने कारोबारियों से बात की। मोदी प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन से भी मिले।

पीएम मोदी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन से मुलाकात की।

मोदी ने काफी देर तक कारोबारियों से ट्रेड शो के बारे में बातचीत की।
ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा। शो में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो होगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। हर दिन सुबह से रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
UP सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे और एयरपोर्ट वाला राज्य बना
यूपी देश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश बन चुका है। यूपी देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन चुका है। हेरिटेज टूरिज्म में भी यूपी नंबर-1 है। नमामि गंगे जैसे अभियानों ने यूपी को क्रूज टूरिज्म के लिए उसके मैप पर लाकर अपना स्थान बना लिया है। ODOP के यूपी के कई प्रोडक्ट इंटरनेशनल मार्केट में पहुंच गए हैं।
पीएम बोले- देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे
हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, वो यहीं बनाना है। आज मेरे सामने इतनी बड़ी संख्या में उद्यमी हैं। आप आत्मनिर्भर भारत के बड़े स्टेकहोल्डर हैं। आपसे हमारा निवेदन है कि अपना बिजनेस मॉडल ऐसा बनाइए जो आत्म निर्भर भारत को मजबूती देता हो। आप सभी जानते हैं कि आज सरकार मेक इन इंडिया पर कितना बल दे रही है। हम चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं।
‘भारत को किसी पर निर्भर रहना मंजूर नही’
मोदी ने कहा- अब तक GEM के माध्यम से भारत सरकार 15 लाख करोड़ रुपए का समान या सर्विस खरीद चुकी है। पहले की सरकारों में ये सोचना भी असंभव था। लेकिन, आज देश से दूर कोने में एक छोटा कारोबारी भी GEM पोर्टल पर सामान बेच रहा है। यही अंत्योदय है।
आज भारत 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है। हमारा संकल्प और मंत्र है- आत्मनिर्भर भारत।
बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसकी ग्रोथ उतनी ही कम्प्रोमाइज रहने वाली है। इसलिए भारत को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा।
मोदी बोले- ट्रेड शो के लिए योगी को बधाई देता हूं
PM मोदी ने कहा- इस बार ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है। मैं सीएम योगी और सरकार के अन्य साथियों को इस आयोजन के लिए बहुत बधाई देता हूं। आज हम सभी के मार्गदर्शन पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। पंडित दीनदयाल ने हमें अंत्योदय की राह दिखाई थी।
अंत्योदय यानी जो सबसे आखिरी में है उसका उदय हो। गरीब से गरीब तक विकास पहुंचे और हम भेदभाव समाप्त हो। यही अंत्योदय है। आज विकास का यही मॉडल भारत दुनिया को दे रहा है।
योगी बोले- GST राहत से व्यापारियों को नया जीवनदान मिला
CM योगी ने कहा- गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग, व्यापारी और लघु कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए प्रधानमंत्रीजी ने दिवाली पर GST कम करके गिफ्ट दिया। पिछले चार दिन से हम देख रहे हैं कि मार्केट में एक नई जीवंतता दिख रही है। ग्राहक बाजार की ओर बढ़े हैं। इससे बड़े पैमाने पर व्यापारियों को नया जीवनदान मिला है।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का ये तीसरा संस्करण है। इसमें 80 देशों के 550 से ज्यादा बायर्स भी भाग ले रहे हैं। इसमें 2250 से अधिक एग्जीवीटर्स यूपी के 75 जिलों से सहभागी बनकर ब्रांड यूपी को बढ़ावा दे रहे हैं। यूपी को देश और दुनिया के सामने दिखाने का ये बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
बोनी-अर्जुन कपूर से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर से मुलाकात की। इसके साथ ही कारोबारियों से भी मिले।
पीएम मोदी का CM योगी ने स्वागत किया

पीएम मोदी नोएडा पहुंच चुके हैं। यहां इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। मोदी का यह दौरा करीब 45 मिनट का होगा।
पुलिस और कारोबारियों में नोकझोंक, कई ने VIP पास फाड़े
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में कई जगहों पर पुलिस और कारोबारियों में नोकझोंक हुई। प्रशासन ने एंट्री के लिए VIP पास दिए थे। सुबह 8 बजे कार्यक्रम में बुलाया गया था। एंट्री गेट पर पुलिस ने रोक लिया। समय से न पहुंचने की बात कहकर कुछ कारोबारियों को लौटाया। नाराज कई लोगों ने पास फाड़ दिए।

एंट्री न मिलने से नाराज कई लोगों ने VIP पास फाड़ दिए।
26 सितंबर को सुबह से अलग-अलग कारोबारियों के सेशन होंगे
- सुबह 11 से 1 बजे तक एमएसएमई कारोबारियों के साथ जियो पॉलिटिकल सिनेरियो मार्केट स्ट्रेटजी पर चर्चा की जाएगी।
- दोपहर 1:30 से 2:30 तक अर्बन डेवलपमेंट पर सेशन होगा।
- 3 से 4 बजे तक मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर यूपी वर्कशॉप करेगा।
- 5 से 6 बजे तक फाइनेंस विभाग यूपी की द्वारा सेशन किया जाएगा।
- 2 बी हॉल में 3 से 5 बजे तक किसानों को प्रोडेक्ट संबंधित सेमिनार का होगा।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर्ग बैंड फॉक फ्यूजन , मथुरा से मुरारी लाल शर्मा डांस प्रस्तुत करेंगे, नोएडा के अनु सिन्हा कृष्ण लीला का मंचन करेंगे।
27 सितंबर
- सुबह 11:30 से 13:30 तक फारेन एंड डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग हब डिफेंस कॉरिडोर पर चर्चा की जाएगी।
- दोपहर 3 से 4 बजे तक होर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट की ओर से सेशन होगा।
- शाम 5 से 6:30 तक ओडीओपी पर सेशन होगा।
- शाम 6 बजे खादी पर आधारित ड्रेस का फैशन शो।
- पद्म श्री मालिनी अवस्थी अवधी गायक, अमित अंजान संगीत, संगम लता और रिंकू देवी कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
28 सितंबर
- 11:30 से 1 बजे तक जीबीयू की ओर से पैनल डिस्कशन स्किल डेवलपमेंट पर किया जाएगा।
- 11:30 से 1 बजे तक खादी पर सेशन किया जाएगा।
- बस्ती से बृजेश , अंबेडकर नगर से मानसी सिंह रघुवंधी, ललितपुर से जितेंद्र कुमार और मोहिनी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
29 सितंबर
- सुबह 11 से 12:30 तक शुगर और केन विभाग की ओर से सेशन।
- सचेत परंपरा , सोनभद्र से संतोष , प्रयागराज से जलज श्रीवास्तव और नोएडा से अनुराधा शर्मा प्रस्तुती देंगी।

