Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना होगा महंगा:1 अक्टूबर से 4% तक की बढ़ोत्तरी, यहां से हर दिन गुजरते हैं करीब 35000 वाहन

नोएडा : अगर आप यमुना एक्सप्रेस-वे से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। 1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल की दरें बढ़ने जा रही हैं। जिससे आपका सफर अब पहले से महंगा हो जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने टोल दरों में 4% तक की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

2022 में हुई थी 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

इससे पहले मार्च 2022 में दिल्ली से आगरा तक के सफर के लिए टोल टैक्स में 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी। अब 1 अक्टूबर से लागू होने वाली नई दरों के तहत ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार से सफर करने पर 270 रुपए के बजाय 295 रुपए टोल देना होगा। वहीं, बसों के लिए टोल 895 रुपए से बढ़कर 935 रुपए हो गया है। ओवरसाइज वाहनों के लिए यह 1760 रुपए से बढ़कर 1835 रुपए हो जाएगा।

इस हाइवे की लंबाई है 165 किलोमीटर

यमुना एक्सप्रेस -वे जो दिल्ली को आगरा से जोड़ता है। इसकी लंबाई लगभग 165 किलोमीट है। 6 लेन का यह एक्सप्रेस -वे मथुरा और अलीगढ़ के बीच से गुजरता है। इसका संचालन जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यह सड़क दिल्ली और आगरा के बीच सफर के समय को काफी कम कर देती है। जिससे अब यह यात्रा केवल 2.5 घंटे में पूरी की जा सकती है। लेकिन अब इस पर सफर करना महंगा होने जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना 1 अक्टूबर से हो जाएगा महंगा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना 1 अक्टूबर से हो जाएगा महंगा

इस एक्सप्रेसवे से हर दिन 35 हजार वाहन गुजरते हैं

यमुना एक्सप्रेसवे से हर दिन करीब 35,000 वाहन गुजरते हैं। जबकि वीकेंड पर यह संख्या 50,000 तक पहुंच जाती है। वर्तमान में मोटरसाइकिल के लिए प्रति किलोमीटर 3.25 रुपए, बसों और भारी वाहनों के लिए 8.45 रुपए और कारों के लिए 2.65 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल लिया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *