Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

यूपी में दरोगा ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला:न्यूड लाश कार से ले गया, सड़क किनारे फेंकी; कुत्ते नोच रहे थे

हमीरपुर : हमीरपुर में दरोगा ने शादीशुदा प्रेमिका की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश के कपड़े उतारे। फिर लाश को डिग्गी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला की लाश देखी। उस वक्त लाश को कुत्ते नोच रहे थे।

पुलिस ने जांच के लिए 3 टीमें लगाईं। महिला की पहचान महोबा की रहने वाली किरन सिंह के रूप में हुई। कॉल डिटेल और पूछताछ से पता चला कि उसका दरोगा अंकित यादव से अफेयर चल रहा था।

रविवार सुबह पुलिस ने दरोगा को महोबा में उसके सरकारी घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दरोगा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था। इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साए दरोगा ने महिला की हत्या कर दी। महिला की लाश 13 नवंबर को शव जिला मुख्यालय से लगभग 37 किमी दूर मौदहा-राठ रोड पर रमना गांव के पास मिली थी।

यह किरन सिंह की शादी की तस्वीर है। उसका पति विनोद CRPF में है। किरन का अपने पति से दहेज को लेकर केस चल रहा था।

यह किरन सिंह की शादी की तस्वीर है। उसका पति विनोद CRPF में है। किरन का अपने पति से दहेज को लेकर केस चल रहा था।

रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी दरोगा को महोबा में उसके सरकारी घर से गिरफ्तार कर लिया। वह सफेद गमछे से मुंह बांध रखा था।

रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी दरोगा को महोबा में उसके सरकारी घर से गिरफ्तार कर लिया। वह सफेद गमछे से मुंह बांध रखा था।

महिला का पति CRPF में

अंकित यादव 2023 बैच का दरोगा है। वह 2024 से महोबा के कबरई थाने में तैनात था। किरन सिंह भी कबरई की रहने वाली थी। उसका पति विनोद CRPF में है। उसके कोई संतान नहीं है। किरन के पिता ने बताया कि शादी के एक साल बाद दामाद विनोद 2 लाख रुपए और ब्रेजा कार दहेज में मांगने लगा।

हम लोगों ने दहेज देने से मना कर दिया। इसके बाद विनोद और उसके घरवालों ने बेटी को पीटकर उसे जहर पिला दिया था। तभी किरन ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। इस केस का जांच अधिकारी SI अंकित यादव ही था।

अंकित यादव मूलरूप से रायबरेली के महमद मऊ गांव का रहने वाला है। उसके गांव के घर में ताला बंद है। उसका पूरा परिवार प्रयागराज में रहता है। अंकित यादव के पिता राजकुमार यादव भी वाराणसी में दरोगा के पद पर तैनात है।

13 नवंबर को सड़क किनारे शव मिला था। शव को कुत्ते नोच रहे थे।

13 नवंबर को सड़क किनारे शव मिला था। शव को कुत्ते नोच रहे थे।

दोनों साथ में घूमने निकले, झगड़ा होने पर हत्या की

बताया जा रहा है कि थाने आते-जाते किरन और अंकित काफी करीब आ गए थे। दोनों अक्सर साथ में घूमने जाया करते थे। एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया- 12 नवंबर को दोनों अंकित यादव की कार से घूमने के लिए निकले थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। अंकित ने कार में पड़ी लोहे की रॉड से किरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद किरन का न्यूड शव हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में राठ रोड के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *