Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

हाथरस में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:लहरा सब स्टेशन पर दिया धरना, वेतन, सेवा सुरक्षा, बीमा और EPF-ESI की मांग

हाथरस : हाथरस में शुक्रवार को बिजली विभाग के संविदा और निविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लहरा विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि वे विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात काम कर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, सेवा संबंधी अधिकार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से समस्याएं उठाने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

संविदा कर्मचारियों ने वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करने, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ (EPF) और ईएसआई (ESI) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि नियमित कर्मचारियों की तुलना में संविदा कर्मियों को कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

‘दुर्घटना होने पर कोई सुध नहीं लेता’

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान यदि किसी संविदा कर्मचारी के साथ दुर्घटना हो जाती है तो विभाग उनकी जिम्मेदारी नहीं लेता। ऐसे मामलों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *