Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

धीरेंद्र शास्त्री पर फूल के साथ मोबाइल फेंका:कहा- श्रद्धालु से गलती हुई, कोई साजिश नहीं; देश को गृहयुद्ध से बचाने के लिए यात्रा जरूरी

झांसी : झांसी में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर यात्रा के दौरान फूलों के साथ किसी ने मोबाइल फेंक दिया। मोबाइल सीधे उनकी कनपटी पर आकर लगा। अचानक मोबाइल लगने से वह चौंक गए। हालांकि, उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा- जिसने भी फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है। वह मोबाइल मुझे मिल गया है।

थोड़ी देर बाद यात्रा में यह अफवाह फैलने लगी कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर हमला हुआ है। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके तुंरत बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीच यात्रा लाउडस्पीकर से अनाउंस किया। उन्होंने कहा- पुलिस ने सूचना दी कि आप पर हमले की सूचनाएं चल रही हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं मेरे ऊपर किसी तरह का हमला नहीं हुआ।

फूल फेंकते समय किसी श्रद्धालु का मोबाइल गलती से आकर लगा था। किसी तरह की साजिशें नहीं चल रही हैं। दोनों ही प्रदेश का शासन-प्रशासन सख्त है।

यात्रा के दौरान मोबाइल धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर आकर लगा।

यात्रा के दौरान मोबाइल धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर आकर लगा।

दरअसल, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ‘सनातन हिंदू एकता’ यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा का मंगलवार को यूपी में दूसरा दिन है। सुबह 9 बजे झांसी के मऊरानीपुर से यात्रा शुरू हुई। मऊरानीपुर में यात्रा शुरू करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- अगर ऐसी यात्राओं के प्रयोग न हुए तो देश गृहयुद्ध झेलेगा।

आठ से 9 राज्यों में तो भयंकर गृहयुद्ध होगा, जिसमें लाखों की जनहानि होगी। देश को गृहयुद्ध से बचाना जरूरी है। धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा का आज छठा दिन है। अब तक वह करीब 80 किमी की दूरी तय कर चुके हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- फूल के साथ श्रद्धालु का मोबाइल आकर लगा, हमला नहीं

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- पुलिस प्रशासन की ओर से अभी हमें सूचना दी गई कि आप पर हमले की सूचनाएं चल रही हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि स्थिति यहां ठीक है। मेरे ऊपर किसी भी तरह का हमला नहीं हुआ है। फूल फेंकते समय किसी श्रद्धालु का मोबाइल आकर लगा था। गलती से फूल के साथ मोबाइल आ गया था। किसी भी तरह की साजिशें नहीं चल रही हैं। दोनों ही प्रदेश की शासन-प्रशासन सख्त है। लाखों लोग शांति के साथ चल रहे हैं। छोटी-सी बात को बहुत बड़ी न बनाई जाए। सब ठीक है…बढ़िया चल रहा है।

शास्त्री बोले- देश को गृहयुद्ध से बचाने के लिए यात्रा जरूरी

मीडिया से बात करते हुए कहा- इस यात्रा से हिंदू पूरी रूप से तो नहीं, लेकिन कुछ जाग गया है। हमारा मानना थोड़ा अलग है। यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने के हिंदुओं को जगा देंगे। यह 100 करोड़ हिंदुओं की यात्रा है। आने वाले 10 से 20 साल बाद यदि इन यात्राओं के प्रयोग नहीं हुए तो देश गृह युद्ध झेलेगा। आठ से नौ राज्यों में तो भयंकर गृहयुद्ध होगा, जिसमें लाखों की जनहानि होगी।

पहले दिन की पदयात्रा: संजय दत्त ने धीरेंद्र शास्त्री को छोटा भाई बताया, जमीन पर बैठकर पी चाय

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा सोमवार को मध्य प्रदेश बॉर्डर से यूपी के झांसी में देवरी गांव पहुंची। यहां बुलडोजर से फूल बरसा कर पदयात्रा का स्वागत किया गया। 22 km चलने के बाद यात्रा मऊरानीपुर के ग्रामोदय तक पहुंची। यही पर रात्रि विश्राम किया। यात्रा में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और रेसलर द ग्रेट खली शामिल हुए।

संजय दत्त ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को छोटा भाई बताते हुए कहा- ये मुझे कह दें कि संजू बाबा मेरे साथ ऊपर चले चलो तो मैं चला जाऊंगा। मैं हमेशा गुरुजी के साथ हूं। खली ने साधु को चोटी पकड़कर एक हाथ से उठा लिया। उन्होंने कहा- पहले सनातन, फिर जात-पात।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *