Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

झांसी मेडिकल कॉलेज में 10 नवजात जिंदा जले:39 बच्चों को खिड़की तोड़कर निकाला; डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले सफाई-चूना डाला

झांसी : झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई। वार्ड की खिड़की तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी, फिर धमाका हो गया। पूरे वार्ड में आग फैल गई। वार्ड ब्वॉय ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) चलाया। मगर वह 4 साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था, इसलिए काम नहीं किया।

​​​​​​सूचना पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। खिड़की तोड़कर पानी की बाैछारें मारीं। सूचना पर DM-SP भी पहुंच गए। भीषण आग को देखते हुए सेना को बुलाया गया। करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया।

हादसे से जुड़े वीडियो सामने हैं। इसमें दिख रहा है कि एक तरफ हॉस्पिटल में चीख-पुकार मची हुई थी। दूसरी तरफ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पहुंचने से पहले सड़क की सफाई की गई और चूना डाला गया। हालांकि, अफसरों का कहना है कि डायरेक्शन के लिए मार्किंग की गई।

16 बच्चों को मेडिकल कॉलेज की अलग यूनिट में भर्ती किया है।

16 बच्चों को मेडिकल कॉलेज की अलग यूनिट में भर्ती किया है।

यह वार्ड की तस्वीर है, मशीनें पूरी तरह जल चुकी हैं।

यह वार्ड की तस्वीर है, मशीनें पूरी तरह जल चुकी हैं।

इधर, हादसे के बाद CM योगीने हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने कमिश्नर और DIG को 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। सुबह 5 बजे झांसी पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- हादसे की 3 जांच होगी। पहली– स्वास्थ्य विभाग करेगा। दूसरी- पुलिस करेगी। तीसरी- मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी। अगर कोई चूक पाई जाती है, तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

योगी बोले- पीड़ित बच्चों की व्यवस्था में देर रात से लगा हूं…स्वास्थ विभाग भीअलर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पीड़ित बच्चों के लिए जांच की व्यवस्था की जा सके, इसकी व्यवस्था में हम देर रात्रि से ही लगे हुए थे। 10 बच्चों की वहां दुखद मौत हुई है। शेष बच्चे सुरक्षित हैं। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम,प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम सभी को सुरक्षित निकालने में सफल रही, लेकिन मेरी संवेदना उन सभी परिजनों के प्रति है, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *