Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

कानपुर में वकील ने दरोगा को थप्पड़ मारा:जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ा तो गाली देकर दौड़ाया, पुलिस वैन में लेकर भागी

कानपुर : कानपुर में लॉ स्टूडेंट पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को कचहरी से अरेस्ट करने में पुलिस के पसीने छूट गए। आरोपी कचहरी से डिबार यानी बहिष्कृत अधिवक्ता प्रिंस राज सिंह को किसी तरह पुलिस ने वैन में बैठा लिया। इसी बीच वकील ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। जमकर धक्का-मुक्की हुई। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हुए पुलिस वालों को दौड़ा भी लिया।

बुधवार को पुलिस किसी तरह आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद जान बचाकर भागी। अब इसका वीडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में चुप्पी साधे है। कोई एक्शन नहीं लिया है। आरोपी को आज गुरुवार को भारी फोर्स के साथ कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। चापड़ से हमले के 6 दिन बाद भी लॉ स्टूडेंट की हालत गंभीर है। वह ICU में है।

कचहरी में अधिवक्ता प्रिंस राज सिंह को पुलिस बुधवार दोपहर गिरफ्तार करने पहुंची।

कचहरी में अधिवक्ता प्रिंस राज सिंह को पुलिस बुधवार दोपहर गिरफ्तार करने पहुंची।

आरोपी प्रिंस राज सिंह को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया तो साथी वकील भड़क गए।

आरोपी प्रिंस राज सिंह को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया तो साथी वकील भड़क गए।

किसी तरह धक्का-मुक्की के बाद पुलिस गाड़ी में लेकर आरोपी को थाने लाई।

किसी तरह धक्का-मुक्की के बाद पुलिस गाड़ी में लेकर आरोपी को थाने लाई।

लॉ स्टूडेंट का ICU में इलाज चल रहा

रावतपुर के केशवपुरम निवासी 22 साल के लॉ स्टूडेंट अभिजीत सिंह पर 25 अक्टूबर को चापड़ से जानलेवा हमला हुआ था। दबंगों ने इस कदर पीटा था कि उनकी दो अंगुलियां कट गईं। सिर पर चापड़ से गंभीर घाव हुआ और पेट में चापड़ मारने से आंतें तक बाहर निकल आई थीं। वारदात के बाद से गंभीर रूप से घायल अभिजीत का सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है।

आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।

आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

लॉ स्टूडेंट की हत्या के प्रयास मामले में पुलिस बुधवार को कचहरी से डिबार यानी बहिष्कृत अधिवक्ता प्रिंस राज श्रीवास्तव की अरेस्टिंग करने गई थी। पुलिस आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को खींचकर गाड़ी तक तो ले आई, लेकिन कुछ ही देरी में वकीलों ने पुलिस को घेर लिया और आरोपी को गाड़ी से नीचे खींचने का प्रयास किया।

इस दौरान पुलिस और वकीलों में झड़प शुरू हो गई। वकील ने दरोगा को थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद वकीलों ने पुलिस से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी।

रावतपुर थाने की पुलिस फोर्स कचहरी से किसी तरह अपनी जान बचाकर आरोपी को लेकर वहां से भाग निकली। आरोपी से पूछताछ के बाद अब गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए कचहरी परिसर में भारी फोर्स तैनात की गई है।

डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को अरेस्ट कर लिया गया है। उसे गुरुवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

गंभीर रूप से घायल लॉ स्टूडेंट अभिजीत सिंह का ICU में इलाज चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल लॉ स्टूडेंट अभिजीत सिंह का ICU में इलाज चल रहा है।

कचहरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिस के रडार पर आया

लॉ स्टूडेंट पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही थीं। वहीं, दूसरी तरफ प्रिंस राज श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपने साथी अधिवक्ता के चैंबर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रखा था।

इसके बाद से वह पुलिस के रडार पर आ गया और पुलिस ने उसे कचहरी परिसर से बुधवार को अरेस्ट कर लिया। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह, विजय सिंह और उसके साथी निखिल तिवारी को अरेस्ट करके जेल भेज चुकी है। प्रिंस केस में चौथा नामजद आरोपी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *