कानपुर : कानपुर के सीएमओ कार्यालय में 15 घंटे के ड्रामे के बाद कुर्सी की खींचतान थम गई। एडीएम, एसीपी और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डॉ. उदयनाथ आखिरकार सीएमओ की कुर्सी पर काबिज हो गए।
डॉ उदयनाथ ने कहा- मेरी ज्वॉइनिंग के बाद कोई बीच में कुर्सी पर आकर बैठ गया, ये गलत है। आज मैंने लखनऊ में चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी से बात की। साफतौर पर कहा गया कि उनको समझाओ, नहीं तो कुर्सी से उठा दो।
वहीं, कमरे से बाहर आए डॉ. हरिदत्त नेमी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा- मुझ पर एडमिनिस्ट्रेशन का दबाव बनाया गया, इसलिए कुर्सी छोड़नी पड़ी। वहीं, शासन से बैठी जांच पर उन्होंने कहा- 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के लिए कुछ तो दिखाना ही था, इसलिए जांच ही बैठा दिया। उसमें कुछ खास नहीं है।
गुरुवार शाम को 4 से 6 बजे तक डॉ. उदयनाथ ने सिर्फ उन फाइलों को देखा, जिन्हें डॉ. हरिदत्त नेमी ने साइन करके आगे बढ़ाया है।

गुरुवार की दोपहर 2.43 बजे डॉ. उदयनाथ सीएमओ ऑफिस पहुंचे। उनके साथ एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस के अधिकारी थे।

