Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा पर STF-LIU नजर रखेगी:100 कंट्रोल रूम से 54 लाख स्टूडेंट्स की निगरानी होगी

दैनिक उजाला, लखनऊ : यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब महज 3 दिन का समय बाकी हैं। 24 फरवरी से शुरू होने वाली इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के 54 लाख 37 हजार 233 स्टूडेंट्स 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षा देंगे।

परीक्षा में निगरानी के लिए जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक 100 कंट्रोल रूम बनाए गए। जहां पर CCTV कैमरे के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग के साथ राउंड द क्लॉक निगाह बनी रहेगी।

लाइव मॉनिटरिंग के अलावा तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी के लिए अलग से डेडिकेटेड टीम लगाई गई हैं, जिसे सीनियर ऑफिशियल लीड करेंगे, और उनके सपोर्ट के लिए 2 से 3 मेंबर रहेंगे। इनमें फेसबुक, X, वॉट्सऐप, ईमेल और 2 टोल फ्री नंबर शामिल हैं। इन शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए अलग से मैकेनिज्म बनाया गया है।

पहली बार लागू हुई ये व्यवस्था

  • इस बार की परीक्षा को लेकर एडिशनल सेट ऑफ क्वेश्चन पेपर यानी प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। इनको सुरक्षित रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अलमारी की व्यवस्था की गई है। इसके पीछे का मकसद यह है कि किसी भी अपरिहार्य कारणों से किसी सेंटर पर पेपर से जुड़ी गड़बड़ी सामने आती हैं, तो वहां पर परीक्षा रद नहीं करनी पड़ेगी, इन एडिशनल सेट के जरिए ही परीक्षा संपन्न कराई जा सकेगी। इस एडिशनल सेट के लिए एक अलग से यानी चौथी अलमारी लगाई गई हैं।
  • इस बार सभी क्वेश्चन पेपर की परीक्षा केंद्र वार कोडिंग की गई हैं। ऐसे में किसी गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर वो पेपर किस परीक्षा केंद्र का ये बात आसानी से पता चल सकेगा।
  • इसके अलावा आंसर स्क्रिप्ट यानी सभी कॉपियों के हर पेज पर नंबरिंग होगी। ये मेन कॉपी और सप्लीमेंट्री कॉपी दोनों पर ही लागू होता हैं। ऐसे में कॉपी के बीच से पेपर निकाल कर दूसरी कॉपी में लगाने की संभावना को भी खत्म किया जा सकेगा।
  • पहली बार जिला स्तरीय पर्यवेक्षक के अलावा सभी मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक की तैनाती की गई। कुल 15 मंडल पर स्टेट से पर्यवेक्षक की तैनाती की गई हैं। इससे पहले हर साल सभी 75 जिलों के लिए डिस्ट्रिक्ट वाइज पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

एक नजर- बोर्ड परीक्षा आंकड़ों पर…

इंटरमीडिएट

छात्र– 12 लाख 46 हजार 24

छात्राएं– 2 लाख 75 हजार 17

कुल स्टूडेंट्स – 14 लाख 58 हजार 993

हाईस्कूल

छात्र– 14 लाख 49 हजार 758

छात्राएं– 12 लाख 82 हजार 458

कुल– 27 लाख 32 हजार 216

कुल स्टूडेंट्स की संख्या (12वीं और 10वीं मिलाकर) – 54 लाख 37 हजार 233

प्रदेश भर में कुल परीक्षा केंद्र – 8173

इनमें राजकीय या शासकीय स्कूलों में परीक्षा केंद्र – 576

अशासकीय स्कूलों में परीक्षा केंद्र – 3446,

सेल्फ फाइनेंस स्कूलों में परीक्षा केंद्र- 4018

कंट्रोल रूम की संख्या…

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम- 2 (लखनऊ और प्रयागराज में)

जोनल स्तरीय कंट्रोल रूम- 5 (बरेली, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज)

मंडल स्तरीय कंट्रोल रूम- 18,

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम- 75

ये जिले अतिसंवेदनशील…

बोर्ड परीक्षा को लेकर कुछ जिलों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा किया गया हैं। इन जिलों पर STF और LIU की विशेष निगरानी रहेगी। इन जिलों में आगरा, मथुरा, बागपत,अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं।

ये निर्देश हुए जारी

  • परीक्षा के मद्देनजर नकल माफियाओं और असामाजिक तत्वों की निगरानी रखें। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
  • परीक्षा में बाधक बनने वालों के खिलाफ संज्ञेय अपराध के तहत कार्यवाही की जाए।
  • परीक्षा के पहले केन्द्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण करके यह सुनिश्चित करें कि सभी केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  • स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी करें। इनकी सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल तैनात किया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *