महोबा : यूपी के महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोक लिया। मंत्री युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर बीच सड़क पर गाड़ियां लगाकर मंत्री के काफिले को रोका।
विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई। कहने लगे कि जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई रास्तों से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मैं इसके लिए क्या जवाब दूं। इस दौरान सीओ सदर और कोतवाल से विधायक के समर्थकों की झड़प हो गई।
स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक से कहा-

मैं 40 गांव चलने को तैयार हूं। पानी दिलाना हमारा काम है। अफसर मेरे साथ हैं। अगर कहीं सड़कें खुदी हैं और पानी नहीं मिल रहा है तो अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा।
मंत्री स्वतंत्र देव नाराज ग्राम प्रधानों को धक्का देते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोग कहते रहे कि नेता गिरी नहीं चलेगी। बाद में स्वतंत्र देव अपनी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी के अंदर ही विधायक और मंत्री की बातचीत हुई।
भाजपा विधायक ने कहा- हर घर नल योजना के तहत काम नहीं हुए। सड़कें खुदी पड़ी हैं। सभी प्रधानों के साथ हम डीएम का घेराव करने जा रहे हैं। सभी 100 गाड़ियां लेकर पहुंचेंगे। पूरा मामला महोबा के रामश्री महाविद्यालय के पास का है।



मंत्री और विधायक की झड़प के दौरान क्या बात हुई.…
मंत्री:जहां कोई शिकायत है, वहां मुझे लेकर चलो। उस गांव में मैं खुद चलता हूं। अपने कार्यक्रम छोड़कर चलता हूं। चलो
विधायक: एक मिनट-एक मिनट…40 से 50 गांव हैं। मंत्री: मैं 40 गांवों में चलूंगा। मैं सभी जगह चेक करने चलूंगा। मेरे साथ अफसर हैं। सभी जगह देखूंगा। अफसरों की लापरवाही होगी, तो सस्पेंड कर दूंगा।
विधायक: भाई साहब सड़कें खुदी पड़ी हैं। रास्ते खुदे पड़े हैं। भाई साहब…
मंत्री: सड़कें खुदी रहेंगी तब भी मैं अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा। मैं गांवों में चलने को तैयार हूं, चलो न मेरे साथ।
मंत्री से विधायक बोले- अफसर हमारी सुनते नहीं
मंत्री और विधायक कार के अंदर बैठकर बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान विधायक हाथ पर हाथ मारते हुए मंत्री से यही कहते रहे कि जितने भी प्रधान आए हैं। सभी के गांवों में समस्या है। योजना में जमकर लापरवाही हुई है। आप लोग कुछ भी नहीं देखते। ग्राउंड की समस्या बहुत बड़ी है। विधायक ने भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। विधायक ने मंत्री से साफ कहा कि अफसर हमारी सुनते नहीं है।
विधायक बोले- सारे प्रधान डीएम के पास चलो
विधायक ने मंत्री की गाड़ी में बैठकर कहा- हर घर नल योजना की सड़के खुदी पड़ी हैं, ये सारे प्रधान मेरे साथ डीएम के पास जा रहे हैं। मंत्र जी भी साथ में जा रहे हैं।
मंत्री से विधायक बोले- अफसर हमारी सुनते नहीं
मंत्री और विधायक एक कार के अंदर बैठकर बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान विधायक हाथ पर हाथ मारते हुए मंत्री से यही कहते रहे कि जितने भी प्रधान आए हैं। सभी के गांवों में समस्या है। योजना में जमकर लापरवाही हुई है। आप लोग कुछ भी नहीं देखते। ग्राउंड की समस्या बहुत बड़ी है। विधायक ने भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। विधायक ने मंत्री से साफ कहा कि अफसर हमारी सुनते नहीं है।
मंत्री से विधायक के समर्थक बोले- हमारी जमीनों-मकानों पर कब्जा
झड़प के दौरान लोग मंत्री से बोलते रहे कि हमारी जमीनों में कब्जा हुआ है। मकानों में कब्जा हुआ है। विधायक जी… ये बात भी बताओ। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने लोगों को हटाना चाहा तो लोग भड़क उठे। कहा- बदतमीजी नहीं। बदतमीजी नहीं करनी है।
इंस्पेक्टर से भाजपा विधायक के समर्थक बोले- आंखें दिखा रहे हो, खा जाओगे क्या?
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को अपनी गाड़ी में बिठाया। इस दौरान विधायक के साथ पहुंचे समर्थकों की इंस्पेक्टर से झड़प हो गई।
इंस्पेक्टर ने कहा-मंत्रीजी हैं भाई।
समर्थक ने जवाब देते हुए कहा- पूरी बात हो जाएगी तभी जाएंगे। समर्थक ने कहा- क्यों आंखें दिखा रहे हो। खा जाओगे क्या… इंस्पेक्टर ने कहा- नहीं ऐसा नहीं है। बात हो तो रही है।
मंत्री ने बोले- गांव का नाम बताइए, वहां चलता हूं
मंत्री ने भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा- सड़क खुदी मिलीं तो अफसर को सस्पेंड कर दूंगा
मंत्री ने विधायक से कहा- जहां सड़कें खुदी पड़ी हैं, जहां पानी नहीं पहुंचा है ऐसे में 5 से 6 गांवों में मैं खुद चल रहा हूं। अगर सड़क खुदी पड़ी है, तो तत्काल अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा। आप मेरे साथ मेरी गाड़ी से चलिए।
मंत्री ने भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा- सड़क खुदी मिलीं तो अफसर को सस्पेंड कर दूंगा
मंत्री ने विधायक से कहा- जहां सड़कें खुदी पड़ी हैं, जहां पानी नहीं पहुंचा है ऐसे में 5 से 6 गांवों में मैं खुद चल रहा हूं। अगर सड़क खुदी पड़ी है, तो तत्काल अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा। आप मेरे साथ मेरी गाड़ी से चलिए।

