Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में ​​​​​​​हाथियारबंद बदमाशों ने 12 लाख लूटे:कैंटीनों से कलेक्शन कर ला रहा था कर्मचारी, यमुना एक्सप्रेस वे के लिंक रोड पर वारदात

दैनिक उजाला, मथुरा : थाना जमुनापार क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर बदमाशों ने एक्सप्रेस वे पर संचालित कैंटीनों से कलेक्शन कर ला रहे कर्मचारी को अपना शिकार बनाया। बदमाश 12 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

माइल स्टोन 104 के समीप हुई वारदात

थाना जमुनापार क्षेत्र के वृंदावन कट के समीप सर्विस रोड पर सोमवार की सुबह कलेक्शन कर्मचारी गोपाल प्रसाद कलेक्शन कर करीब 12 लाख रुपए लेकर आ रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसे हथियार दिखाए और रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 104 के समीप वारदात हुई

यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 104 के समीप वारदात हुई

बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

कलेक्शन कर्मचारी गोपाल प्रसाद यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 104 के समीप सर्विस रोड पर पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने गोपाल के डंडा मारा। जिससे गोपाल बाइक से गिर गया। गोपाल जब तक संभलता तब तक बदमाश उसके पास मौजूद नोटों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए।

बदमाश गोपाल प्रसाद के पास मौजूद बैग को लूटकर फरार हो गए

बदमाश गोपाल प्रसाद के पास मौजूद बैग को लूटकर फरार हो गए

पुलिस में मचा हड़कंप

दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अरविंद कुमार,सी ओ सदर संदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित से वारदात की जानकारी ली। जिसके बाद मौके पर SOG,सर्विलांस टीम को बुलाया गया।

फिलहाल पुलिस लूट करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। एस पी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है,मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *