Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

महावन के रमणरेती आश्रम में 5 दिवसीय आयोजन:28 फरवरी से गोपाल जयंती महोत्सव शुरू, संत समागम, तीन मार्च को होली

दैनिक उजाला, महावन : महावन स्थित उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में फाल्गुन शुक्ला प्रतिपदा से विशेष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

इस दौरान 94वां कार्ष्णिकलापाचार्य स्वामी कार्ष्णि गोपाल दास जी महाराज, 58वां पूज्य पाद सद्गुरुदेव कार्ष्णि स्वामी हरिनाम दास जी और 42वां पूज्य पाद अनन्त श्री कार्ष्णि बृजानन्द महाराज जी का पुण्यतिथि महोत्सव मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 28 फरवरी को सुबह 8 बजे गणेश पूजन और गीता वेदपाठ यज्ञ से होगी। दोपहर 3 बजे से संत महात्माओं के प्रवचन होंगे। 1 मार्च को सुबह 6 बजे सद्गुरुदेव जी का अभिषेक और सुबह 10 बजे यज्ञोपवीत संस्कार होगा।

2 मार्च को प्रातः 6 बजे श्री गुरु कार्ष्णि कलापाचार्य जी का अभिषेक होगा। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और शाम 3 से 6 बजे तक श्रीमद् गोपाल विलास संकीर्तन, कथा और महापुरुषों के प्रवचन होंगे। शाम 7 बजे पाठ विसर्जन के साथ झांकी और कीर्तन सहित आश्रम की परिक्रमा निकाली जाएगी।

3 मार्च को फाल्गुन शुक्ला चतुर्थी पर संत महात्मा राधा कृष्ण स्वरूप ठाकुर जी के साथ होली खेलेंगे। 4 मार्च को सभी संतों द्वारा यमुना स्नान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आश्रम व्यवस्थापक कार्ष्णि गोविंदा नन्द महाराज और मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज के अनुसार, इस तीन दिवसीय संत समागम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत महापुरुष शामिल होंगे। कार्यक्रम में अखंड संकीर्तन यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *