मथुरा : बांके बिहारी मंदिर में गर्भ गृह,चंदन कोठरी सहित अन्य स्थानों के दरवाजों पर चांदी की परत चढ़ी हुई है। चंदन कोठरी के दरवाजों पर लगी परत जगह जगह से उखड़ने लगी। जिसकी फोटो सामने आई तो हड़कंप मच गया। सेवायत परत गायब करने का आरोप लगाने लगे। इस मामले में कमेटी सदस्य ने कहा यह परत केमिकल युक्त इत्र लगाने से उखड़ रही है।
बांके बिहारी के भक्त सिंघानिया ने कई वर्ष पहले 30 किलो चांदी से गर्भ गृह और चंदन कोठरी के दरवाजे मढ़वाये थे। चंदन कोठरी के दरवाजे पर लगी चांदी से कुछ परत उखड़ गई। जिसके बाद मंदिर के गोस्वामी चांदी गायब और चोरी का आरोप लगाने लगे। इसके फोटो,वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

दरवाजे पर लगी चांदी की परत जगह जगह से उखड़ गई है
कमेटी ने कहा गलत है वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो मंदिर का प्रबंधन संभाल रही हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने अपना वीडियो मैसेज जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि चांदी चोरी होना यह सब गलत है। ऐसा कुछ नहीं है,यह जो परत उखड़ी हैं यह कैमिकल वाला इत्र लगवाने से उखड़ी हैं। मंदिर के सेवायत जगह जगह दरवाजों पर दीवारों पर इत्र लगवाते हैं जिससे चांदी उखड़ गई है।

दिनेश गोस्वामी ने कहा वीडियो में चोरी जैसी जो बात कही जा रही है वह गलत है
लगवाए जाएंगे कैमरे
दिनेश गोस्वामी ने कहा कि यह वीडियो बनाकर सेवायतों से अच्छा काम किया है। यहां कैमरे लगवाए जाएंगे जिससे इस जगह का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा लोग जागरूक हैं अच्छी बात है,वहां पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं।

दरवाजों से गायब चांदी

इस तरह से परतें उखड़ी दिखाई दी
बसंत पंचमी पर लगाई गई चांदी की देहरी
बांके बिहारी मंदिर में गर्भ गृह की देहरी पर बसंत पंचमी को चांदी से मढ़ा गया। कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने बताया कि एक भक्त ने यह देहरी चांदी से बनवा कर दी है। इसका वजन करीब 10 किलो है। इसे गर्भ गृह की देहरी पर लगवा दिया गया है।

