Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मथुरा में विदेशी महिलाओं का ढोल-मंजीरे पर डांस, गोवर्धन परिक्रमा के लिए उमडे़ भक्त; 1008 व्यंजनों से लगा भोग

मथुरा/वृंदावन : मथुरा में गोवर्धन पूजा पर भक्तों का सैलाब उमड़ा है। भक्त गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं। हरे कृष्णा के जयकारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

अब तक 3 लाख श्रद्धालु परिक्रमा कर चुके हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा अमेरिका-जर्मनी से भी भक्त पहुंचे हैं। विदेशी महिलाएं भी ढोल, नगाड़ों और मंजीरे पर डांस कर रही हैं।

हर तरफ भक्तिमय माहौल है। एक महिला लड्‌डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंची है। इससे पहले गिरिराज जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। उन्हें 1008 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इस पर्व पर लोग घरों में भी गाय के गोबर से गिरिराज जी को बनाकर पूजा करते हैं। इसके साथ ही नए अनाज से बने कई तरह के पकवान बनाकर उनको भोग लगाते हैं, जिसे अन्नकूट कहते हैं।

मथुरा में गोवर्धन पूजा पर महिला लड्‌डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंची हैं।

मथुरा में गोवर्धन पूजा पर महिला लड्‌डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंची हैं।

भक्त नाचते-झूमते दिखाई दे रहे हैं। भजन गा रहे हैं।

भक्त नाचते-झूमते दिखाई दे रहे हैं। भजन गा रहे हैं।

महिलाएं भी भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

महिलाएं भी भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

देश-प्रदेश के अलावा विदेश से आए लोग भी बढ़-चढ़ कर पूजा में हिस्सा ले रहे हैं।

देश-प्रदेश के अलावा विदेश से आए लोग भी बढ़-चढ़ कर पूजा में हिस्सा ले रहे हैं।

भक्त अपने सिर पर भोग रखकर गिरिराज जी को चढ़ाने के लिए लेकर आए हैं।

भक्त अपने सिर पर भोग रखकर गिरिराज जी को चढ़ाने के लिए लेकर आए हैं।

गिरिराज जी को भक्तों ने अलग-अलग व्यंजन लाकर अर्पित किए।

गिरिराज जी को भक्तों ने अलग-अलग व्यंजन लाकर अर्पित किए।

पंडा समाज की महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

पंडा समाज की महिलाएं अन्नकूट बनाकर भगवान को अर्पित करने के लिए शोभायात्रा के रूप में निकल रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *