Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम ने तोड़ा मंदिर:रास्ते पर किया जा रहा था मंदिर का निर्माण, गंदगी के ढेर से परेशान लोग करा रहे थे मंदिर निर्माण

मथुरा : मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा नव निर्मित किए जा रहे मंदिर को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया गया। मंदिर का निर्माण रास्ते पर स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा था। रास्ते पर मंदिर बनाने की जानकारी मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

बुलडोजर चलाकर मंदिर को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है यहां गंदगी का ढेर लगा रहता था। जिसे हटवाने के लिए नगर निगम के अधिकारी कभी नहीं आए।

बंगाली घाट क्षेत्र का मामला

शहर कोतवाली इलाके के बंगाली घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में अंबाखार नाले के सहारे स्थानीय लोगों द्वारा एक मंदिर का निर्माण किया जा रहा था।

इसके लिए शुक्रवार को दीवार भी खड़ी कर दी गई। छत डालने की तैयारी थी। मंदिर निर्माण होने की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई।

यहां मंदिर बनाकर महिलाओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी थी

यहां मंदिर बनाकर महिलाओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी थी

नव निर्मित मंदिर पर चलाया बुलडोजर

सहायक आयुक्त राजीव त्यागी नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा शहर कोतवाली से पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। नगर निगम की टीम ने नव निर्मित किए जा रहे मंदिर को हटाने की कार्यवाही शुरू करते हुए उस पर बुलडोजर चला दिया।

मंदिर को ध्वस्त करते निगम के कर्मचारी

मंदिर को ध्वस्त करते निगम के कर्मचारी

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

नव निर्मित मंदिर पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही देख स्थानीय लोग विरोध करने लगे। वहीं मंदिर को तोड़े जाते हुए देख एक किशोरी इस कदर आहत हुई कि पहले फूट कर रोने लगी और बेहोश हो गई।

स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब यहां गंदगी का ढेर लगा रहता था तब कोई नहीं आया। अब जब सफाई करके यहां मंदिर बनाया जा रहा है तो निगम के अधिकारी तोड़ने आ गए। जिससे यहां फिर यहां गंदगी का साम्राज्य होगा।

स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने उनको शांत कर दिया

स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने उनको शांत कर दिया

अधिकारी बोले- नगर निगम ने कराई सफाई

मंदिर पर बुलडोजर चलाने पहुंचे नगर निगम के सहायक आयुक्त राजीव त्यागी ने बताया कि यहां कचरे का ढेर जो लगा रहता था, उसे गुरुवार को नगर निगम ने हटाया।

यहां रास्ते पर नगर निगम की जमीन पर मंदिर का अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था, जिसे हटा दिया गया है। यहां अब किसी प्रकार की गंदगी नहीं होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *