Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा:बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे

मथुरा : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी।

कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

मौके पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ।

इस बीच CM योगी ने हादसे का संज्ञान लिया। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। हिम्मत रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

कंटेनर की टक्कर के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

कंटेनर की टक्कर के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

हादसे में अपनों को खोने के बाद परिजनों का रो-रो की बुरा हाल है। वो एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं।

हादसे में अपनों को खोने के बाद परिजनों का रो-रो की बुरा हाल है। वो एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं।

मृतकों में सभी पुरुष, सभी की पहचान हुई; जानिए डीटेल

1. सोनू उर्फ पुष्पांक (32) पुत्र विनोद निवासी एरवा कटरा, जिला- औरैया

2. देवेश (32) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम भेलबल, पोस्ट कोठवा, जिला- बस्ती

3. असलम (27) पुत्र बशरूद्दीन निवासी गड़े का पुरवा, जिला- कन्नौज

4. सन्तोष (46) पुत्र रामवीर निवासी प्रेमनगर, दिल्ली

5. अनुराग (27) पुत्र आनन्द निवासी ग्राम कन्चौसी, थाना दिबियापुर, जिला- औरैया

6. प्रमोद (35) पुत्र साधू सिंह निवासी बडगांव, थाना- जसराना, जिला- फिरोजाबाद

पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी शव लाए गए, परिजन पहचान के लिए पहुंचे

जिला अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी शव लाए गए। परिजन उनकी पहचान के लिए पहुंच रहे हैं।

योगी ने हादसे का संज्ञान लिया, अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने बताया- कैसे हुआ हादसा?

  • पुलिस के मुताबिक, 7 फरवरी को मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 88 नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बस के साथ बड़ा हादसा हो गया।
  • बस दिल्ली से कानपुर देहात जा रही थी। बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर साइड में खड़ी थी। यात्री शौचालय के लिए बस से बाहर खड़े थे। बस को एक डीसीएम (ट्रक कंटेनर) ने पीछे से टक्कर मार दी।
  • दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई। सभी की पहचान कर ली गई है। 1 यात्री घायल है, जिसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
  • अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *